दस का दम

बर्थडे स्पेशल: इस वजह से प्रेशर में आ गए थे महेश बाबू, ले लिया था तीन साल का ब्रेक

10 Photos
Published: August 09, 2018 03:02:27 pm
1/10

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू आज एक जाना—पहचाना नाम है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ बॉलीवुड तक में उनका नाम मशहूर है। उनकी सुपरहिट फिल्म पोकिरी को रीमेक कर सलमान स्टारर मूवी वॉटेंड बनाई गई थी। जो कि सुपरहिट रही थी। आज महेश अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलुओं के बारे में बताएंगे।

2/10

महेश बाबू हमेशा से अपने काम के लिए जाने जाते रहे हैं। वो कभी इसकी क्वालिटी से समझौता नहीं करते हैं। तभी वो साल में महज 2 फिल्म ही करते हैं। जबकि उनके दूसरे साथी एक्टर्स इससे ज्यादा मूवीज करते हैं। इसके बावजूद महेश की पॉपुलैरिटी उनसे कम नहीं है।

3/10

महेश शायद इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिनके बारे में कभी कोई अफवाह सुनने में नहीं आयी। वो सन् 1999 से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने उसूलों को ध्यान में रखते हुए साल 2007 तक केवल 14 मूवीज में ही काम किया है। इसके बाद कुछ सालों के लिए वो इंडस्ट्री से गायब हो गए।

4/10

बुलंदियों के आसमान में हमेशा चमकते रहने वाले महेश बाबू की जिंदगी में भी एक टर्निंग प्वाइंट आया था। जिसके तहत उन्हें अपने करियर से 3 सालों का ब्रेक लेना पड़ा था। वो अपनी हिट फिल्मों के चलते प्रेशर में आ गए थे। वो अपने फैन्स को निराश नहीं करना चाहते थे। उसी दौरान उनकी दादी मां और उनकी पत्नी के माता—पिता के गुजरने से वो और ज्यादा निराश हो गए थे।

5/10

उन्होंने साल 2007 में इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। पहले वो छह महीने के लिए ब्रेक ले रहे थे, लेकिन बाद में ये टाइम बढकर तीन साल हो गया। एक इंटरव्यू में महेश ने बताया कि वो इस गैपिंग में बहुत मैच्योर हो गए हैं। उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है और इसी दौरान उन्हें पता चला कि वास्तव में उन्हें क्या करना है।

6/10

करियर के अलावा महेश की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। उन्हें खुद से चार साल बड़ी एक्ट्रेस नम्रता शिरोड़कर से प्यार हुआ था। मगर नम्रता के साथ उनकी बॉडिंग इतनी जबरदस्त है कि दोनों एक—दूसरे के पूरक लगते हैं। नम्रता से महेश की पहली मुलाकात साल 2000 में उनकी फिल्म वामसी के शूटिंग में हुई थी।

7/10

फिल्म वामसी में साथ काम करते हुए नम्रता और महेश को एक—दूसरे से प्यार हो गया था। नम्रता से उनके अफेयर की बात महेश ने सबसे पहले अपनी बहन को बताया था। हालांकि तब मीडिया और पैरेंट्स से ये बात छिपाकर रखी गई थी।

8/10

बाद में महेश ने नम्रता से 10 फरवरी साल 2005 को शादी कर ली। शादी से पहले दोनों चार साल तक एक—दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों के बीच अच्छा तालमेल होने की वजह है उनका स्टारडम एक—दूसरे पर हावी न होना। दोनों ने ही समझदारी से अपने रिश्ते को आगे बढाया है।

9/10

दोनों का एक बेटा गौतम और एक बेटी सितारा है। महेश अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। उनका ये प्यार अक्सर इंस्टाग्राम एवं दूसरे सोशल साइट्स पर उनके शेयर की गई तस्वीरों से देखने को मिलता है। महेश का अपने बच्चों के प्रति कितना लगाव है इस बात का जिक्र करते हुए उनकी पत्नी नम्रता ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब भी महेश घर पर होते है तब वे बच्चों और उनके साथ भरपूर समय बिताते हैं।

10/10

बता दें कि महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर भी फिल्मों में सक्रिय रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड और तेलगु सिनेमा में काम किया है। इससे पहले नम्रता फेनिमा मिस इंडिया रह चुकी हैं। उन्होंने साल 1993 में ये टाइटल जीता था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.