scriptBirthday Special : धोनी के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप, क्रिकेट के अलावा यहां भी चमकी है किस्मत | Patrika News
दस का दम

Birthday Special : धोनी के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप, क्रिकेट के अलावा यहां भी चमकी है किस्मत

10 Photos
6 years ago
1/10

क्रिकेट की दुनिया के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी आज 37 साल के हो गए हैं। फील्ड में उन्हें जहां कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है, वहीं रीयल लाइफ में भी वो कुछ ऐसे ही हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको माही से जुड़ी ऐसी 10 बातें बताएंगे, जिन्हें शायद ही आप जानते होंगे।

2/10

क्रिकेट जगत में धोनी एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने वल्र्ड कप जीतने से लेकर बेस्ट कप्तान आदि के कई रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन क्या आपको पता है धोनी क्रिकेट के अलावा भी कई दूसरी चीजों का भी शौक रखते हैं। इन्हीं में से एक है फिटनेस का शौक।

3/10

धोनी फिट रहने में यकीन करते हैं, तभी तो उन्होंने इंडियन टीम के प्लेयर्स का नजरिया ही बदल दिया। धोनी ने स्पोर्ट्सफिट वल्र्ड प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी भी खोली है। जिसके तहत दुनियाभर में करीब 200 जिम खोले गए हैं।

4/10

जिम के अलावा धोनी परफ्यूम ब्रांड के भी मालिक हैं। इस सेंट का नाम 7 बाई एमएस धोनी है। इस परफ्यूम में सात नंबर जोड़ने के पीछे की वजह है धोनी का लकी नंबर। धोनी इस अंक को अपने लिए शुभ मानते हैं। खुद का परफ्यूम लांच कर धोनी रॉजर फेडरर और डेविड बैकहम की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनकी भी खुद का परफ्यूम ब्रांड है।

5/10

धोनी की किस्मत सिर्फ इन्हीं कंपनियों में ही नहीं चली, बल्कि उन्होंने कपड़ों के क्षेत्र में भी अपना हाथ आजमाया। उन्होंने सैवन नामक क्लॉथिंग ब्रांड लांच किया। जिसे ऋति ग्रुप चलाता है। ये कंपनी स्पोर्ट्स वियर और एसेसरीज बेचती है।

6/10

पैसा कमाने के मामले में धोनी से बढ़कर कोई नहीं है। तभी तो इतनी सारी कंपनियों और प्रोजेक्ट्स के ब्रांड एम्बेस्डर बनने के अलावा वे कई विज्ञापन भी करते हैं। एंडोर्समेंट के मामले वे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख को भी मात देते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख के बाद दूसरे नंबर धोनी ही वो व्यक्ति हैं,जिन्हें सबसे ज्यादा ऐड आॅफर होते हैं।

7/10

धोनी पैसा कमाने के साथ उसे अच्छे कामों में खर्च भी करना जानते हैं। तभी तो साल 2014 में वो झारखंड राज्य से सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति बने थे। उन्होंने 20 करोड़ रुपए दिए थे।

8/10

इसके अलावा उन्होंने अनाथालय के बच्चों की मदद के लिए अपनी बॉयोग्राफी धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के लिए 80 करोड़ रुपए लिए थे। इसे उन्होंने जरूरतमंदों की भलाई के लिए डोनेट कर दिया था।

9/10

धोनी शुरुआती दौर में लंबे बाल रखते थे। उनका हेयर स्टायल बहुत पॉपुलर भी हुआ था। मगर धोनी को लंबे बालों का शौक एक्टर जॉन अब्राहम को देखकर लगा था। एक इंटरव्यू में खुद माही ने बताया था कि वे जॉन से बहुत प्रभावित थे। तभी उन्होंने ऐसा लुक रखा था।

10/10

उन्हें खाने और गाने का भी शौक है। उन्हें फूड में चिकन सबसे ज्यादा पसंद है। इसके अलावा वे हॉट चॉक्लेट फज के भी दीवाने हैं। वहीं म्यूजिक की बात करें तो धोनी को पुराने गाने सुनना पसंद है। वे किशोर कुमार के फैन हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.