scriptपीला नहीं बल्कि नीला पुखराज है ज्यादा फायदेमंद, पहनते ही होंगे ये चमत्कार | blue sapphire can turn your destiny, it can make you famous and rich | Patrika News

पीला नहीं बल्कि नीला पुखराज है ज्यादा फायदेमंद, पहनते ही होंगे ये चमत्कार

locationनई दिल्लीPublished: Dec 09, 2018 05:22:10 pm

Submitted by:

Soma Roy

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नीला पुखराज पहनने से बृहस्पति देव के साथ शनि भगवान की भी कृपा मिलती है

blue sapphire

पीला नहीं बल्कि नीला पुखराज है ज्यादा फायदेमंद, पहनते ही होंगे ये चमत्कार

नई दिल्ली। हस्तशास्त्र के अनुसार व्यक्ति का भाग्य उसकी हाथों की लकीरों में छुआ होता है और उसकी कुंडली में मौजूद ग्रह दशाओं को बेहतर बनाने का काम रत्न करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही विशेष रत्न के बारे में बताएंगे, जिसे पहनने से आपके सारे काम बन जाएंगे।
1.इस रत्न का नाम पुखराज है। इसे बृहस्पति देव का नग माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है या नौकरी में समस्याएं आती हैं तो उन्हें पीला पुखराज पहनने की सलाह दी जाती है।
2.मगर क्या आपको पता है पुखराज पीले के अलावा नीले रंग का भी होता है। रत्नशास्त्र के अनुसार नीला पुखराज ज्यादा प्रभावशाली होता है। क्योंकि इसे धारण करने से न सिर्फ गुरू की बल्कि इससे शनि देव की भी कृपा मिलती है।
3.नीला पुखराज व्यक्ति को रंक से राजा बना सकता है। इसे धारण करने से जातक के ग्रह मजबूत होते हैं। जिससे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। ऐसे लोगों के पास खूब धन भी होता है। इस रत्न को गुरुवार के दिन पहनना चाहिए।
4.नीला पुखराज पहनने से व्यक्ति उच्च अधिकारी, नेता व प्रतिष्ठित बिजनेसमैन बन सकता है। इससे व्यक्ति का नाम उसके न रहने के बाद भी हमेशा अमर रहता है।

5.नीला पुखराज पहनने पर गुरू की मदद से दिमाग शांत होता है। इससे व्यक्ति मुश्किल से मुश्किल काम भी आसानी से कर लेता है।
6.वहीं शनि की कृपा होने से जातक के पराक्रम में वृद्धि होती है। इससे व्यक्ति की दुश्मनों पर जीत होती है। उसके आगे कोई नहीं टिक पाता है।

7.पीला पुखराज पहनने से चूंकि गुरू की कृपा होती है। इसलिए ऐसे लोगों की वाणी भी काफी प्रभावशाली हो जाती है। ऐसे लोग अच्छे स्पीकर बन सकते हैं।
8.शनि की कृपा के चलते ऐसे लोग सेना, पुलिस आदि में जा सकते हैं। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति के मन से डर निकल जाता है।

9.नीला पुखराज पहनने से व्यक्ति की कुंडली भी जाग्रत होने लगती है। इससे व्यक्ति की समझ बढ़ती है। उसे होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास होने लगता है।
10.नीला पुखराज पहनने से बीमारियों से भी बचाव होता है। इससे पेट की बीमारी एवं हड्डी के रोगों से रक्षा होती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो