scriptशादी की रात को लेकर लड़के भी होते हैं नर्वस, दिमाग में चलती है ये 10 बातें | Patrika News
दस का दम

शादी की रात को लेकर लड़के भी होते हैं नर्वस, दिमाग में चलती है ये 10 बातें

10 Photos
6 years ago
1/10

आपने सुना होगा कि शादी की पहली रात को लेकर लड़कियां बहुत टेंशन में होती हैं। उन्हें लड़के के बर्ताव और नए घर में एडजस्ट करने आदि की चिंता सताती रहती है, लेकिन क्या आपको पता है शादी की पहली नाइट को लेकर लड़के भी परेशान होते हैं। उनके मन में ये 10 सवाल घूमते रहते हैं।

2/10

पहली रात को लेकर लड़कों के मन में सबसे पहली बात ये आती है कि वो लड़की को फेस कैसे करेंगे। खासतौर पर अरेंज मैरिज करने वाले लड़कों को ये सवाल ज्यादा परेशान करता रहता है। वे सोचते हैं कि कैसे लड़की से बात की शुरुआत करें और उनसे ऐसा क्या कहे जिससे वो खुश हो जाए।

3/10

लड़कों को ये बात भी परेशान करती रहती है कि क्या वे लड़की के साथ एडजस्ट कर पाएंगे। क्या उसकी बीवी उसके इमोशन्स को समझेगी और उसका साथ देगी या उसे ही सारी पहल करनी होगी।

4/10

लड़कों को इस बात की भी टेंशन रहती है कि वो दुल्हन को पहली बार मुंह दिखाई में क्या दें। उन्हें तोहफों को लेकर बहुत कन्फ़्यूज़न होती है क्योंकि घरवाले और दोस्त कई तरह के सुझाव देते हैं। ऐसे में उन्हें उपहार के चुनाव में परेशानी आती है।

5/10

शादी की पहली रात को लेकर लड़कों को इस बात की भी टेंशन होती है कि उन्हें लेकर लड़की की क्या राय होगी। क्या वो उसके स्वभाव से खुश होगी, क्या वो उसे सम्मान देगी आदि।

6/10

लड़कों के मन में ये भी बात चलती रहती है कि वे अपना पहला इम्प्रेशन कैसे जबरदस्त दें। वो चाहते हैं कि लड़की उनसे मिलते ही उनकी फैन हो जाए। वो उसकी इस कदर दीवानी हो जाए कि उनके आगे दूसरा कोई अपना वजूद कायम ही न कर पाए।

7/10

लड़कों के मन में ये सवाल भी घूमता रहता है कि वो किस तरह से लड़की का दिल जीते। खासतौर पर अरेंज मैरिज करने वाले लड़कों के लिए ये बात ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि लड़की उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती। ऐसे में उसकी पसंद का ख्याल रखना उनके लिए चुनौती बन जाता है।

8/10

लव मैरिज करने वाले लड़कों को ये टेंशन सताती है कि लड़की उन्हें पहले से ही अच्छे तरीके से जानती है। उसकी पसंद, नापसंद सबका ख्याल रखती है। ऐसे में वो ऐसा क्या करें जिससे शादी की शुरुआत वाले दिन उनके पुराने जज्बात वापस आ जाएं।

9/10

चूंकि शादी की रात से पहले लड़के को उसके दोस्त कई सारी बातें बतातें हैं, उनसे अपने अनुभव सांझा करते हैं। ऐसे में लड़के के मन में लड़की को जाननें के लिए एक्साइटमेंट आ जाता है। वो एक ही दिन में लड़की की पसंद—नापसंद समेत हर छोटी—से छोटी बात को भी जान लेना चाहता है।

10/10

कई लड़के अपनी आदतों को लेकर कश्मकश में होते हैं। उन्हें लगता है उनका बातूनी स्वभाव कहीं लड़की को अपसेट न कर दें या उनके कम बालेने की आदत से लड़की नाराज न हो जाएं आदि बातें दिमाग में घूमती रहती हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.