scriptइन चीज़ों को खाने से दूर होगी कैल्शियम की कमी, शरीर को मिलेगी मज़बूती | Calcium deficiency will be removed by eating these things | Patrika News

इन चीज़ों को खाने से दूर होगी कैल्शियम की कमी, शरीर को मिलेगी मज़बूती

Published: Mar 10, 2019 02:06:28 pm

कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों की समस्या होती है।
शरीर में कैल्शियम की कमी होते ही आपको कई बीमारियाँ घेर लेती हैं।

इन चीज़ों को खाने से दूर होगी कैल्शियम की कमी, शरीर को मिलेगी मज़बूती

इन चीज़ों को खाने से दूर होगी कैल्शियम की कमी, शरीर को मिलेगी मज़बूती

नई दिल्ली। शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण आपको कई तरह के नुकसान झेलने पड़ते है और यह आपको शरीर के कई अंगों पर सीधा बुरा प्रभाव डालते हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी होने से आपको हड्डियों से संबंधित रोग घेरने लगते हैं और आप हमेशा अनफिट महसूस करते हैं। कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए इन खास चीज़ो का सेवन करना बहुत उपयोगी रहता है और इन्हे खाने से आपके शरीर के कई अंगों को फायदा मिलता है।

1.आंवला खाना बहुत ही लाभकारी होता है इससे शरीर को इंफेक्शन के खतरे से लड़ने में मदद मिलती है और भरपूर मात्र में कैल्शियम मिलता है।

2.तिल खाने से बहुत जल्दी कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। एक चम्मच तिल मे अच्छी मात्रा में कैल्शियम तत्व पाए जाते हैं।

3.जीरे के सेवन से भी शरीर में कैल्शियम की कमी को रोका जा सकता है इसके लिए रोज़ाना एक गिलास पानी में छोटा चम्मच जीरा उबालकर पीना चाहिए।

4.आयुर्वेद में गुग्गल के कई फायदे बताए गए है इनके साथ ही यह शरीर में कैल्शियम की कमी को भी दूर करता है और आपको लाभ दिलाता है।

5.रागी खाने से बहुत तेजी से कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है रोज़ाना एक कप रागी खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है।

यह भी पढ़ें

इन चीज़ों को खाने से दूर होगी कैल्शियम की कमी, शरीर को मिलेगी मज़बूती

6.अंजीर का सेवन करने से जल्दी ही आप शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं। अंजीर का सेवन आप दोपहर या रात के समय करेंगे तो अधिक लाभ मिलेगा।

7.रोज़ाना खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से आपकी बॉडी को अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिलता है साथ ही कमज़ोरी दूर होती है।

8.हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत होता है इसलिए आपको सरसों, ब्रोकली, पालक, गोभी जैसी हरि सब्ज़ियाँ खानी चाहिएं।

9.अगर आप नान वेज के शौकीन है तो आपको सारडाइन मछली खाने से फायदा होगा इसमें अच्छी मात्रा में कैल्‍शियम होता है साथ ही अन्य पौषक तत्व भी मिलते हैं।

10.गुड में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है इसे खाना आपके शरीर के लिए फ़ायदेमंद माना जाता है और यह आपकी हड्डियों को स्वस्थ बनाये रखने में सहायक होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो