scriptचाय में मिलाएं इस फूल की पत्तियां फिर देखे कमाल, आपको छू भी नही पाएगा बुढ़ापा | Patrika News
दस का दम

चाय में मिलाएं इस फूल की पत्तियां फिर देखे कमाल, आपको छू भी नही पाएगा बुढ़ापा

10 Photos
6 years ago
1/10

भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत की अनदेखी कम उम्र में ही बुढ़ापा ला देती है। इससे बचने के लिए लोग महंगे क्रीम, पाउडर से लेकर कई दवाइयों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन ये समस्या को जड़ से खत्म नहीं करते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए आप कैमोमाइल नामक फूल से बनी चाय पिएं। ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ बढ़ती उम्र के असर को भी रोकता है। इसके और भी कई फायदे हैं।

2/10

कैमोमाइल एक तरह का फूल होता है, जो एस्ट्रैसी प्रजाति का होता है। इसे हर्बल चाय में डालकर पिया जाता है। बाजार में ये बने बनाए भी मिलते हैं। इससे बनी चाय रोज पीने से शरीर को कई लाभ होते हैं।

3/10

कैमोमाइल में फ्लेवोनॉयड, सेस्क्टीरपेनस एवं एंटी आॅक्सिटेंड तत्व पाए जाते हैं। इस पर हुए शोधों के मुताबिक इनमें शक्तिशाली यौगिक और पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को स्फूर्ति देता है।

4/10

अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में शोध करने वाले प्रोफेसर ब्रेट हॉवरी के मुताबिक कैमोमाइल के नियमित सेवन से असमय मृत्यु का खतरा कम होता है। रिसर्च में पाया गया कि कैमोमाइल पीने वाले 1,677 महिलाएं एवं पुरुष 65 साल की आयु से ज्यादा जीवन जीते हैं।

5/10

कैमोमाइल चाय में एंटी आॅक्सिटेंड एवं एंटी एजिंग तत्व होते हैं। जो स्किन में नए सेल्स बनाने में मदद करते हैं। इसे रोजाना पीने वालों का ब्लड भी साफ रहता है। जिसके चलते दाग—धब्बे, झाइयां, झुर्रिरयां आदि त्वचा संबंधित समस्याओं से बचाव होता है।

6/10

कैमोलाइन टी महिलाओं की पीरियड्स की अनियमितता, इसमें होने वाले दर्द एवं अन्य शारीरिक समस्याओं में लाभकारी होता है। इसके अलावा इसे नियमित रूप से पीने पर दिमागी टेंशन से भी छुटकारा मिलता है।

7/10

इस हर्बल चाय को पीने से हाइपरग्लिकेमिया, पेट की गड़बड़ी एवं मोटापे की समस्या दूर होती है। इसे रोज सुबह एवं शाम को खाली पेट पीने से चर्बी कम होती है। खासतौर पर पेट के पास जमे फैट को कम करने का ये सबसे अच्छा तरीका है।

8/10

कई लोगों को बंद जगह में रहने, सफर करने, भीड़—भाड़ वाले जगह में होने पर उन्हें घबराहट महसूस होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए कैमोमाइल चाय बहुत फायदेमंद होता है। इससे दिल मजबूत होता है।

9/10

कैमोमाल में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबॉयल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी प्लेटलेट तत्व होते हैं, जो कैलेस्ट्रॉल को नियंत्रण रखता है। ये शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को हटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

10/10

इस हर्बल चाय में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ये सिर की रूखी त्वचा को ठीककर डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इससे बालों को गिरना, दो मुंहे बालों की समस्या भी खत्म होती है। इससे बाल मजबूत, घने एवं रेशमी बनते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.