scriptमकर संक्रांति 2019 : आज करें इस यंत्र की स्थापना, कभी नहीं होगी धन की कमी | chant these mantras in makar sankranti, your future will be bright | Patrika News

मकर संक्रांति 2019 : आज करें इस यंत्र की स्थापना, कभी नहीं होगी धन की कमी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 15, 2019 11:44:25 am

Submitted by:

Soma Roy

मकर संक्रांति के दिन तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल चढ़ाने एवं कुछ खास मंत्रों के जाप से सूर्य देव प्रसन्न होंगे।

makar sankranti upay

मकर संक्रांति 2019 : आज करें इस यंत्र की स्थापना, कभी नहीं होगी धन की कमी

नई दिल्ली। पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। चूंकि सूर्य ने कल देर रात अपनी राशि बदली इसलिए दान-पुण्य का काम आज ही किया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को जल अर्पण करने के साथ ये खास उपाय करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
1.धन प्राप्ति के लिए आज के दिन घर में सूर्य यंत्र को स्थापित करना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता है। साथ ही ऐसे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
2.सूर्य यंत्र स्थापित करते समय ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। साथ ही लाल सिंदूर से तिलक लगाएं। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होंगे।

3.मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। इसलिए आज के दिन जरूरतमंदों को काली उड़द की दाल, चावल और काले तिल का दान करना शुभ माना गया है। इससे सूर्य देव के साथ शनि देव की भी कृपा प्राप्त होती है।
4.आज के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाते समय उसमें थोड़े काले तिल एवं एक लाल फूल अवश्य डालें। इस दौराान ओम आदित्याय, ओम भास्कराय, ओम दिवाकराय, ओम विश्वपरमात्माय, ओम सूर्य देवताय नम: मंत्र का 11 बार जाप करें।
5.जो लोग शनि दोष से पीड़ित हैं उन्हें आज के दिन काले तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होंगे।

6.आज के दिन भोलेनाथ की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। मनोकामना की पूर्ति के लिए शिवलिंग को दूध से स्नान कराएं। इसके बाद ऊँ सांब सदा शिवाय नम मंत्र का जाप करें।
7.मकर संक्रांति के दिन काले तिल के लड्डुओं का भोग लगाने से जीवन में खुशहाली आती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच संबंध बेहतर होते हैं।

8.जो लोग पापों से मुक्ति पाना चाहते हैं या जीवन में सुखी रहना चाहते हैं, उन्हें मकर संक्रांति के दिन किसी पावन नदी में डुबकी लगानी चाहिए।
9.ग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए आज नवग्रह की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इससे जीवन में आ रही कठिनाइयां दूर होंगी।

10.सूर्य देव की कृपा पाने एवं मान-सम्मान हासिल करने के लिए तांबे के लोटे में जल डालकर इसमें थोड़ा गुड़ मिला लें। अब सीधे देखते हुए इसे सूर्य देव को अर्पित करें। इससे आपका भाग्य मजबूत होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो