script

लंबे समय तक रहना चाहते हैं जवान तो रात को सोने से पहले खाएं ये चीज, होंगे 10 फायदे

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2019 03:45:31 pm

Submitted by:

Soma Roy

Clove Benefits : लौंग में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट संक्रामक बीमारियों से बचाते हैं
चोट और सूजन से छुटकारा पाने के लिए भी लौंग का सेवन फायदेमंद होता है

laung.jpeg
नई दिल्ली। आजकल की इस भागदौड़-भरी जिंदगी और मिलावटी खानपान के दौर में खुद को लंबे समय तक जवान रखना काफी मुश्किल है। मगर आयुर्वेद में कई ऐसी उपयोगी चीजें बताई गई हैं जिनसे ये सपना पूरा हो सकता है। इन्हीं उपयोगी चीजों में से एक है लौंग। इसके सेवन से न सिफ बुढ़ापा दूर होता है, बल्कि कई अन्य रोगों में भी लाभ होता है।
1.रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चौथाई चम्मच लौंग का चूर्ण मिलाकर पीने से पुरुषों में टेस्टोरॉन की संख्या में इजाफा होता है। इससे यौवन बढ़ता है।

2.लौंग में बहुत से एंटीऑक्‍सीडेंट मौजूद रहते हैं। जो संक्रमण और जीवाणुओं के विकास को रोकने में सहायक होते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
3.लौंग में मिथाइल सैलिसिलेट (methyl salicylate) नामक सक्रिय घटक होता है। यह शरीर में होने वाले दर्द के प्रभाव को कम करने में सहायक होता है।

4.जिन लोगों को सिगरेट पीने की आदत है उन्हें इस लत से छुटकारा पाने के लिए लौंग चबाना चाहिए। इससे मस्तिष्क में खुशी देने वाला रसायन निकलता है।
5.लौंग का सेवन करने से पाचन शक्ति भी दुरुस्त होती है। इससे खाना पचाने वाले एंजाइम सक्रिय होते हैं।

clove.jpeg
6.लौंग का सेवन दांत दर्द और कैविटी से बचाने में सहायक होता है। इसे चबाने से मुंह की बदबू और पायरिया से भी छुटकारा मिलता है।
7.लौंग में ऐसे घटक होते हैं जो कफ को बाहर निकालने में सहायक होते हैं। इससे सांस लेने में होने वाली तकलीफ से बचा जा सकता है।

8.अगर आपको चोट लग गई हो और सूजन आ गई हो तो लौंग के तेल से मालिश करें। इससे मांसपेशियां मजबूत बनेंगी।
9.लौंग की तासीर गर्म होती है इसलिए इसके सेवन से ठंड लगना, जुकाम आदि समस्याएं दूर होती हैं।

10.रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए लौंग के तेल से त्वचा की मालिश करें। इससे स्किन टाइट होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो