scriptनारियल पानी पीने से कम होगा बढ़ती उम्र का असर, शरीर को मिलेंगे और भी कई फायदे | coconut water vis usefull for healthy and disease free body | Patrika News

नारियल पानी पीने से कम होगा बढ़ती उम्र का असर, शरीर को मिलेंगे और भी कई फायदे

Published: Mar 12, 2019 04:43:43 pm

नारियल पानी भयंकर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए फ़ायदेमंद होता है।
रोज़ाना सुबह के समय नारियल पानी पीने से फायदा होता है।

नारियल पानी पीने से कम होगा बढ़ती उम्र का असर, शरीर को मिलेंगे और भी कई फायदे

नारियल पानी पीने से कम होगा बढ़ती उम्र का असर, शरीर को मिलेंगे और भी कई फायदे

नई दिल्ली। नारियल पीने की सलाह अक्सर डॉक्टरों द्वारा दी जाती है यह सलाह यूं ही नहीं दी जाती बल्कि वाकई में यह सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। नारियल पानी स्वाद में मीठा होता है और शरीर के लिए ताज़गी से भरपूर होता है। सुबह के समय इसका सेवन आपको कई तरह की हानिकारक बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद करता है। आइये जानते है कि नारियल पानी आपकी सेहत को कौन-कौन से फायदे पहुँचाता है।

1.नियमित रूप से नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है और आप डायरिया, उल्टी या दस्त होने के खतरे से बच सकते हैं।

2.नारियल पानी में कोलेस्ट्रॉल और फैट बिल्कुल भी नहीं होता है इसलिए इसे पीना हार्ट के मरीज़ों के लिए उपयोगी और लाभकारी माना जाता है।

3.नारियल पानी में बहुत अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है जो शरीर में हमेशा सकारात्मक तत्वों के सर्कुलेशन में मदद करते हैं।

4.नारियल पानी पीने से आप बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकते हैं और अधिक समय तक यंग दिखते हैं इसमें मौजूद सायटोकिनिन उम्र के प्रभाव को कम करता है

यह भी पढ़ें

मुनक्का दिलाएगा इन बीमारियों से छुटकारा, कई जरूरी मिनरल की कमी करेगा दूर

5.नारियल पानी पीने से आपका दिमाग बहुत तेजी से विकास करता है इससे दिमाग की रक्त कोशिकाओं को शांति मिलती है इसलिए पढ़ाई में कमज़ोर बच्चों को नारियल पीना पीना चाहिए।

6.नारियल पानी पीने से आपकी भूख पर नियंत्रण रहता है क्योंकि इससे आपका पेट भरा हुआ महसूस करता है और वज़न बढ़ने से रोका जा सकता है।

7.हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं इसमें विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम तत्व होते हैं जो सहायक माने जाते हैं।

8.नारियल पानी से चेहरा धोना आपकी स्किन के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि इससे चेहरे के दाग-धब्बे साफ होते है और चेहरे की रंगत में निखार आता है।

9.नारियल पानी पीने से आंखों की नीचे काले घेरे साफ किए जा सकते हैं वहीं नारियल पानी में रूई भिगोकर डार्क सर्कल पर लगाने से अधिक फायदा मिलता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो