scriptदेसी घी के ये 10 फायदे नहीं जानते होंगे आप, बुढ़ापे में भी जवां बनाए रखने की है ताकत | desi ghee is good for health, it can look you younger | Patrika News

देसी घी के ये 10 फायदे नहीं जानते होंगे आप, बुढ़ापे में भी जवां बनाए रखने की है ताकत

locationनई दिल्लीPublished: Aug 18, 2019 04:33:55 pm

Submitted by:

Soma Roy

Desi GHee Health Benefits : देसी घी में प्रचुर मात्रा में विटामिन्स होते हैं ये शरीर को ताकतवर बनाते हैं
रात को दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से कई लाभ होते हैं

desi ghee benefits
नई दिल्ली। भारतीय रसोई घर में अक्सर ज्यादातर पकवानों में देसी घी का इस्तेमाल होता है। इसे सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर देसी घी न सिर्फ शारीरिक ताकत देता है, बल्कि ये आपको लंबे समय तक जवां रखने में भी मदद करता है। इससे स्किन और बाल चमकदार बनते हैं।
मानसून में अपनाएं ये 10 टिप्स, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

1.देसी घी में शॉर्ट चेन फैटी एसिड होते हैं। ये पाचन तंत्र के लिए बेहतर होते हैं। ये हमारे हार्मोन्स के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
2.देसी घी में विटामिन ए, डी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में मिलाकर पीने से बुढ़ापे से बचाव होता है।
3.गाय के देसी घी में मिश्री मिलाकर इसे दूध के साथ लेने पर शारीरिक और मानसिक कमज़ोरी दूर होती है।

4.देसी घी में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है। इससे अतिरिक्त चर्बी कम होती है।
5.एक चम्मच गाय के घी में एक चौथाई काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट व रात को सोते समय खाने से आंखों से संबंधित बीमारियां दूर होती हैं।

look younger
6.देसी घी में कैंसर से लड़ने के विशेष गुण पाए जाते हैं। यह कैंसर की गांठ को बढ़ने से रोकता है। ये प्रोस्टेट कैंसर में फायदेमंद होता है।
7.देसी घी शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। साथ ही गुड कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

8.देसी घी शरीर में जमे फैट को गलाकर विटामिन में बदलने का काम करता है। ये मेटाबॉलिज्म को भी सक्रिय करता है।
9.गाय के घी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसमें फ्री रेडिकल्स तत्व भी होते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा चमकदार और मुलायम बनती है।

10.देसी घी खाने से इम्यून पावर भी बढ़ती है। ये हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो