scriptदिवाली विशेष : धनतेरस के दिन कर लें इनमें से कोई भी एक टोटका, धन-धान्य से भर जाएगा घर | diwali 2018 : effective totke for dhanteras, it will please maa laxmi | Patrika News

दिवाली विशेष : धनतेरस के दिन कर लें इनमें से कोई भी एक टोटका, धन-धान्य से भर जाएगा घर

Published: Nov 01, 2018 03:10:14 pm

Submitted by:

Soma Roy

धनतेरस के दिन धनवंतरी भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है

dhanteras upay

दिवाली विशेष : धनतेरस के दिन कर लें इनमें से कोई भी एक टोटका, धन-धान्य से भर जाएगा घर

नई दिल्ली। दिवाली को खुशियों का पर्व माना जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस के दिन से ही हो जाती है। इस दिन कोई नई वस्तु खरीदकर लाने एवं कुछ खास उपायों के करने से भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है। तो क्या है वो उपाय आइए जानते हैं।
1.धनतेरस के दिन अगर मां लक्ष्मी को चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा चढ़ाएं। साथ ही इन्हीं चीजों का दान दें तो आपको कभी धन की कमी नहीं होगी। इससे आपके जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी।
2.धनतेरस के दिन गाय माता को हरा चारा खिलाने से घर में समृद्धता आएगी। इसके अलावा आप इस दिन घर में खाना बनाने के पश्चात पहला हिस्सा गाय के लिए जरूर रखें। अन्न के इस भाग को गौ माता को खिलाने से धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होती है।
3. इस दिन यदि आपके द्वार पर कोई भिखारी, जमादार या गरीब व्यक्ति आया हो तो उसे कभी खाली हाथ न भेजें। अपने सामर्थ्य अनुसार आप कुछ न कुछ उसे जरूर दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपको समृद्धि का आशीष देती हैं। इससे आपको हर कार्य में अपार सफलता भी मिलेगी।
4.यदि आपको किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करनी हो, तो इस धनतेरस आप उस पेड़ की टहनी तोड़ कर घर लाएं, जिस पर चमगादड़ बैठता हो। इस टहनी को अपने घर के ड्राइंग रुम में रखें। ऐसा करने से आपको समाज में सम्मान मिलेगा। साथ ही धन की भी प्राप्ति होगी।
5.इस दिन आप किसी मंदिर में जाकर केले का पेड़ व कोई सुगंधित पौधा लगाएं। जैसे-जैसे ये वृक्ष बड़े होंगे आपको जीवन में उतनी ही ज्यादा सफलता मिलेगी। इससे आपको नौकरी में पदोन्नति एवं व्यापार में तरक्की मिलेगी।
6.धनतेरस के दिन कभी भी किसी की बुराई न करें। यदि आपसे किसी की शत्रुता भी है तो आप उसे भुलाकर एक नई शुरुआत करने की पहल करे। इस दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा भी न करे। इससे घर में शांति और सकारात्मकता आती है।
7.धनतेरस की पूजा से पहले एवं बाद में दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर घर में चारों तरफ थोड़ा-थोड़ा छिड़कें। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा यह जल पूजा में शामिल लोगों पर भी छिड़कें। इससे मन पवित्र होता है।
8.इस दिन नए बर्तनों के अतिरिक्त घर में नई झाडू भी लानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा घर में रखी झाडू पर कभी पैर नहीं लगाना चाहिए। झाडू को कभी खड़ा करके न रखें।
9.अगर आप परिवार में खुशहाली चाहते हैं तो इस दिन धनवंतरी भगवान की पूजा के बाद घर की चौखट पर लाल कपड़े में पांच कौड़ियां बांधकर चढ़ा दें। ऐसा करने से नजर दोष दूर होगा और घर में सकारात्मक महौल बनेगा।
10.जो लोग तरक्की चाहते हैं और समाज में मान-सम्मान पाना चाहते हैं उन्हें धनतेरस के दिन पूजन के बाद शाम को किसी चौराहे में पांच बताशे रखने होंगे। ये काम करने के बाद आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो