script

दिवाली विशेष : राशिनुसार पढ़ें ये मंत्र, रुपए-पैसों समेत दूर होंगी सारी परेशानियां

locationनई दिल्लीPublished: Nov 01, 2018 02:45:18 pm

Submitted by:

Soma Roy

दिवाली के दिन अपनी राशिनुसार मंत्रों का जाप करके आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं

diwali mantra

दिवाली विशेष : राशिनुसार पढ़ें ये मंत्र, रुपए-पैसों समेत दूर होंगी सारी परेशानियां

नई दिल्ली। हर व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां रहती हैं। किसी को नौकरी की टेंशन है तो किसी को अमीर बनने की। अगर आपकी भी है कुछ ऐसी है ख्वाहिश तो इस दिवाली आप अपनी राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करके आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।
1.मेष राशि के लोगों को दिवाली के दिन ॐ ऐं क्लीं सौ: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप उन्हें स्फटिक या कमलगट्टे की माला से करना होगा। ऐसा करने से घर में समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही अगर आपका कोई धन रुका हुआ हो तो उसकी भी प्राप्ति होगी।
2.वृषभ राशि के जातकों को दिवाली के दिन ॐ ऐं क्लीं श्रीं मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र को पढ़ते समय मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। पूजन के बाद यानि दिवाली के अगले दिन इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी और धन की वृद्धि होगी।
3.मिथुन राशि के लोगों को दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ॐ हरिणी नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही लक्ष्मी-गणेश का पूजन करते समय दक्षिणावर्ती शंख सिंघासन पर रखना चाहिए। इससे धन की वृद्धि होगी। साथ ही परविार पर आने वाली मुसीबतों से रक्षा होगी।
4.कर्क राशि के लोगों को ॐ अनघा नम: मंत्र पढ़ना चाहिए। इससे आपका अरसे से रुका हुआ काम तुरंत बन जाएगा। अगर दिवाली की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाया जाए तो आपकी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है।
5.सिंह राशि के लोगों को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ॐ कान्ता नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
6.कन्या राशि के लोगों को दिवाली के दिन ॐ कामाक्षी नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। अगर इस दिन दो कमलगट्टे की माला माता लक्ष्मी के मंदिर में दान की जाए तो आपकी नौकरी से संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी। इससे आपके प्रमोशन की संभावना बनेगी।
7.तुला राशि के जातकों को ॐ धर्मनिलया नम: मंत्र पढ़ना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा होगी। साथ ही अगर इस दिन देवी मां के किसी मंदिर में 11 पानी वाले नारियल चढ़ाएं जाएं तो आपको बिजनेस में या कार्यक्षेत्र में हो रहे नुकसान से छुटकारा मिलेगा।
8.वृश्चिक राशि के जातकों को दिवाली पर ॐ प्रभा नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। यदि इस दिन घर में नागकेसर का फूल लाकर छिपा दिया जाए तो परिवार में अशांति का महौल खत्म होता है। इससे परिवार के सदस्यों में मधुरता बढ़ेगी।
9.धनु राशि के लोगों को मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ॐ पुष्टि नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो दिवाली पूजन के चंद्र देव का अघ्र्य दें। हालांकि अमावस्या होने के कारण उस दिन चंद्रमा नहीं दिखेगा, मगर इस उपाय से आपका चंद्र दोष कम होगा।
10.मकर राशि के लोगों को ॐ सत्या नम: मंत्र पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही कठिनाइयां दूर होंगी। इससे जीवन में तरक्की के नए मौके मिलेंगे।

11.कुंभ राशि के जातकों को ॐ पद्म मुखी नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। यदि इसे स्फटिक की माला से जपा जाए तो ज्यादा शुभ होगा। ऐसा करने से रुपए-पैसों से संबंधित दिक्कत दूर होगी।
12.मीन राशि के लोगों को दिवाली पर ॐ रमा नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपका आकर्षण बढ़ेगा और आपको मान-सम्मान मिलेगा। इससे कार्यक्षेत्र में भी आपको सफलता मिलेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो