scriptदिवाली 2019 : करनी है सस्ती शॉपिंग तो ये 10 जगह हैं सबसे बेस्ट | Diwali 2019 : 10 chepeast markets in Delhi NCR for diwali shopping | Patrika News

दिवाली 2019 : करनी है सस्ती शॉपिंग तो ये 10 जगह हैं सबसे बेस्ट

locationनई दिल्लीPublished: Oct 22, 2019 02:02:40 pm

Submitted by:

Soma Roy

Diwali Shopping : दिवाली की खरीदारी के लिए दिल्ली के कई मार्केट्स अच्छे विकल्प है
इन मार्केट्स में आपको कपड़ों से लेकर घर के साज-सजावट के सामान मिलेंगे

diwalishopping1.jpg
नई दिल्ली। दिवाली आते ही चारों तरफ रौशनी और जगमगाहट रहती है। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग घरों को साफ करने के साथ खुद को भी संवारते हैं। ऐसे में शुरू होता है शॉपिंग का दौर। आज हम आपको दिल्ली एनसीआर की ऐसी 10 सबसे सस्ती और अच्छी मार्केट्स के बारे में बताएंगे, जहां आप कपड़ों और ज्वैलरी से लेकर घर की सजावट का सामान तक खरीद सकते हैं।
1.दिवाली की शॉपिंग के लिए चांदनी चौक सबसे अच्छी मार्केट है। यहां कपड़ों की ढ़ेरों वैरायटी बेहद किफायती दामों में मिल सकती है। पूरे भारत में यहीं से कपड़ा विक्रेता बल्क में माल ले जाते हैं। यदि आप चांदी की वस्तु खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस बाजार का दरीबा कलां क्षेत्र बहुत प्रसिद्ध है। रविवार को चांदनी चौक बंद रहता है।
2.दिल्ली की मशहूर सरोजिनी मार्केट में खरीदारी के लिए एक अच्छा आप्शन है। यहां काफी सस्ता सामान मिलता है। स्ट्रीट स्टॉल्स की यहां भरमार है। यहां फ्रैब्रिक से लेकर घर सजाने के सामान तक सभी मौजूद हैं।
3.दिल्ली के जनपथ मार्केट में भी आप दिवाली की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां एथनिक और वेस्टर्न वियर्स अच्छे और कम रेट में मिलते हैं। यहां मेन और वुमेन के लिए लेटेस्ट ट्रेंड्स के कपड़े और फैशनेबल आइटम्स मिलते हैं।
4.दिल्ली स्थित लाजपत नगर अपने डिजाइनर बुटीक के लिए फेमस है। यहां आपको मशहूर डिजाइनरों के कपड़ों के डुप्लीकेट मिल जाएंगे। यहां ब्रांडेड शो रूम हैं। जहां आपको ढ़ेरों आफर मिल सकते हैं।

5.दिल्ली के दरियागंज मार्केट में आप आभूषणों की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां की चंक ज्वैलरी मशहूर है। इसके अलावा कपड़ों की सस्ती शॉपिंग के लिए भी ये मार्केट अच्छी है।
market.jpg
6.जो लोग ऐसी जगह ढूंढ़ रहे हैं जहां खरीदारी के साथ मौज-मस्ती भी कर सकें। उनके लिए दिल्ली हाट अच्छा विकल्प है। यहां आपको पारंपरिक परिधानों के साथ घर को सजाने के सामानों के खूब स्टॉल्स मिलेंगे। साथ ही यहां खाने-पीने के भी कुछ स्टॉल्स हैं।
7.दिल्ली का रानीबाग मार्केट भी ज्वैलरी और मेकअप के सामान के लिए अच्छी जगह है। यहां एथनिक वियर्स की अच्छी रेंज बेहद कम दाम में मिलती है। यहां मेंहदी की डिजाइन्स भी खूब मिलती हैं।
8.करोल बाग का टैंक रोड एशिया की सबसे बड़ी जींस मार्केट है। ये जगह मेन्स के लिए सबसे बेस्ट है। यहां आप थोक के भाव में बढ़िया जींस ले सकते हैं। यहां शर्ट्स भी अच्छी मिलती हैं।
9.कनाट प्लेस का मोहन सिंह मार्केट भी शॉपिंग करने के लिए अच्छा है। कॉलेज गोइंग से लेकर दूसरे राज्यों से दिल्ली की सैर करने आए पर्यटक यहां से खरीदारी करना नहीं भूलते हैं। इस मार्केट में आपको सस्ते में ब्रांडेड जींस आसानी से मिल जाएगी
10.जो लोग नोएडा में रहते हैं उनके लिए सेक्टर 18 का अट्टा मार्केट भी अच्छा है। यहां लड़कियों की डिजाइनर ड्रेसेस और टॉप्स से लेकर सूट और साड़ी की अच्छी रेट है। यहां आपको बेहद सस्ते दामों में कपड़े मिल सकते हैं। लड़कों के लिए भी यहां जींस और जूतों की अच्छी रेंज है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो