scriptदिवाली 2019 : इन 10 चीजों के बिना अधूरी है लक्ष्मी-गणेश की पूजा | Diwali 2019 : 10 ingredients are necessary for diwali pujan, see list | Patrika News

दिवाली 2019 : इन 10 चीजों के बिना अधूरी है लक्ष्मी-गणेश की पूजा

locationनई दिल्लीPublished: Oct 22, 2019 10:46:22 am

Submitted by:

Soma Roy

Diwali Puja ingredients : दिवाली पूजन में कुछ खास चीजों का शामिल किया जाना जरूरी है
तरक्की से लेकर धन प्राप्ति में ये चीजें हैं मददगार

diwali_saman.jpeg
नई दिल्ली। दिवाली की रात को सभी अपने-अपने घरों में लक्ष्मी-गणेश की स्थापना करते हैं एवं पूजन करते हैं। इससे घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है। मगर पूजन के दौरान कुछ खास सामग्रियों का इसमें शामिल होना बेहद जरूरी है। इनके बिना पूजन पूर्ण नहीं हो सकता है। तो कौन-सी हैं वो चीजें आइए जानते हैं।
1.दिवाली की पूजा में चावल का होना जरूरी है। क्योंकि कलश स्थापना के समय इसे नीचे बिछाएं। साथ ही पूजन के बाद थोड़े चावल को घर के कोनों में छिड़कें।

2.दिवाली पूजन में एक अन्य महत्वपूर्ण चीज है वो है हल्दी। इसी से चौकी में स्वास्तिक बनाया जाएगा।
3.गणेश-लक्ष्मी की स्थापना के समय चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाना भी जरूरी है। इसी पर मूर्ति या चित्र की स्थापना करें।

4.गणेश जी को सुपारी और पान जरूर चढ़ाएं। इसी से आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।
5.लक्ष्मी जी के लिए कौड़ियां रखना जरूरी है। इससे घर में धन का आगमन होगा।

diwali_pujan.jpg
6.दिवाली पूजन में केसर भी महत्वपूर्ण चीज है। पूजा के दौरान इसी से भगवान का तिलक करें।

7.चांदी के सिक्के के बिना भी दिवाली पूजन अधूरा है। इसलिए लक्ष्मी-गणेश बना हुआ चांदी का सिक्का रखें। आप चाहे तो अष्टधातु का सिक्का भी रख सकते हैं।
8.दिवाली पर खील-बताशे का भोग लगाना भी जरूरी है। क्योंकि ये भगवान को पहली फसल के तौर पर समर्पित होते हैं।

9.जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें दिवाली पूजन पर बही खाता और नया पेन जरूर रखना चाहिए। इससे कार्यक्षेत्र में तरक्की होती है।
10.जो लोग मनचाही जॉब पाना चाहते हैं या कोई और इच्छा है तो उन्हें लौंग जरूर रखना चाहिए। पूजन के बाद इसे अपने पास संभालकर रख लेना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो