scriptदिवाली 2019 : धनतेरस को घर लााएं इन 10 में से कोई चीज, साल भर नहीं होगी पैसों की तंगी | Diwali 2019 : buy these things on dhanteras, it will bring good luck | Patrika News

दिवाली 2019 : धनतेरस को घर लााएं इन 10 में से कोई चीज, साल भर नहीं होगी पैसों की तंगी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 20, 2019 11:03:15 pm

Submitted by:

Soma Roy

Dhanteras Shopping : धनतेरस के दिन लाल कपड़े खरीदना अच्छा होता है
कुबेर यंत्र खरीदने से भी शुभ परिणाम मिलते हैं

dhnteras1.jpg
नई दिल्ली। दिवाली की शुरुआत धनवंतरी की पूजा यानि धनतेरस से होती है। इस दिन नए बर्तन एवं सोना-चांदी आदि खरीदने की परंपरा होती हैं। माना जाता है कि इस दिन घर में नया सामान लाने से घर में कभी रुपए-पैसों की कमी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर धनतेरस पर कुछ खास चीजें खरीदें तो सालभर घर धन से भरा रहेगा। तो कौन-सी हैं वो चीजें आइए जानते हैं।
1.धनतेरस के दिन घर में धनवंतरी की मूर्ति या तस्वीर लाना शुभ होता है। क्योंकि इस दिन उनकी ही पूजा की जाती है। आप चाहे तो कुबेर यंत्र भी ला सकते हैं। इससे साल भर घर में धन बना रहेगा।
2.धनतेरस के दिन घर में नई झाडू लाना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में समृद्धि आती है।

3.घर में खुशहाली लाने के लिए धनतेरस के दिन गणेश जी की मूर्ति लाना भी अच्छा होता है। इससे विद्या और बुद्धि का विकास होगा।
4.धनतेरस के दिन सोना या चांदी की खरीदारी बहुत शुभ होती है। इन धातुओं में मां लक्ष्मी का वास होता है। आप चाहे तो गणेश लक्ष्मी के चांदी के सिक्के भी ले सकते हैं।
5.भाग्य को तेज बनाने के लिए धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी की अष्टधातु की मूर्ति घर लाना भी अच्छा होता है। इससे बरकत होती है।

6.धनतेरस के दिन शंख खरीदना भी अच्छा माना जाता है। इसे भगवान के सामने रखने से धन—धान्य की वृद्धि होती है।
7.धनतेरस के दिन नमक खरीदकर लाना भी अच्छा रहता है। इससे दरिद्रता दूर होती है।

8.धनतेरस के दिन घर में नए बर्तन खरीदकर लाना भी शुभ माना जाता है। इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा होती है।
9.धनतेरस के दिन नए कपड़े खरीदकर लाना भी अच्छा होता है। अगर कपड़ों का रंग लाल हो तो ज्यादा शुभ होता है।

10.धनतेरस के दिन क्रिस्टल का कछुआ या पिरामिड लाना भी अच्छा रहता है। फेंगशुई के अनुसार इसे लाने से घर में धन का आगमन होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो