scriptदिवाली 2019 : अमावस्या की रात न करें ये 10 काम, नहीं टिकेंगी मां लक्ष्मी | Diwali 2019 : do not commit these 10 mistakes while placing laxmi idol | Patrika News

दिवाली 2019 : अमावस्या की रात न करें ये 10 काम, नहीं टिकेंगी मां लक्ष्मी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 26, 2019 01:22:44 pm

Submitted by:

Soma Roy

Diwali puja ke niyam : दिवाली पूजा के दिन भगवान की मूर्ति की स्थापना का विशेष रखें ध्यान
घर के इस कोने को कभी न छोड़े अंधेरा

puja.jpg

,,

नई दिल्ली। दिवाली के दिन लक्ष्मी, गणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। मगर इस दौरान कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। वरना इसका नकारात्मक परिणाम मिल सकता है। इससे रुपए-पैसों की बर्बादी समेत तरक्की के रास्ते में रुकावटें आ सकती हैं।
1.दिवाली पर लक्ष्मी जी की पूजा करते समय तालियां नहीं बजानी चाहिए और न ही आरती बहुत तेज आवाज में गानी चाहिए। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी शोर से घृणा करती हैं, इसलिए वह ऐसे घरों में नहीं टिकती हैं।
2.लक्ष्मी-गणेश की पूजा बिना आसनी बिछाएं नहीं करनी चाहिए। इसे अपशगुन माना जाता है।

3.दिवाली पूजन के दौरान भगवान गणेश या लक्ष्मी की कभी खड़ी मूर्ति न रखें। ऐसा करने पर घर से खुशहाली चली जाती है।
4.दिवाली की रात घर के दक्षिण-पूर्व कोने को कभी अंधेरे में न रखें। वहां एक दीया जरूर जलाएं। ऐसा न करने पर धन का नाश हो सकता है।

5.दिवाली के दिन घर में लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए। ऐसे घरों में मां लक्ष्मी कभी नहीं टिकती है।
laxmi_pujan.jpg
6.दिवाली का पर्व रोशनी का त्योहार होता है। ऐसे में घर में अंधेरा न छोड़े और न ही इसे गंदा रखें। ऐसा करने पर घर में नकारात्मक शक्तियों का वास हो सकता है।

7.दिवाली वाले दिन नाखून या बाल भी नहीं काटने चाहिए। इन्हें अपशगुन माना जाता है।
8.दिवाली के दिन घर का मेनगेट बिल्कुल साफ होना चाहिए। यहां कचरा या कूड़ा-करकट न रखें। ऐसा होने पर मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

9.दिवाली के दिन किसी से मारपीट भी नहीं करनी चाहिए। इससे भगवान आपसे रुष्ठ हो सकते हैंं
10.दिवाली वाले दिन किसी को लेदर का सामान तोहफे में न दें। इससे पाप लग सकता है। क्योंकि ये जीव की खाल से बने होते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो