scriptदिवाली 2019 : धनतेरस की शाम दीपक का करें इन 10 में से कोई भी एक उपाय, होगी तरक्की | Diwali 2019:effective upay to get success and become rich on dhanteras | Patrika News

दिवाली 2019 : धनतेरस की शाम दीपक का करें इन 10 में से कोई भी एक उपाय, होगी तरक्की

locationनई दिल्लीPublished: Oct 19, 2019 02:02:50 pm

Submitted by:

Soma Roy

Dhanteras ke upay : धनतेरस के दिन भगवान धनवतंरी के सामने पीतल का दीया जलाएं
घर की चौखट पर दो दीपक रखने से दूर होगी नकारात्मतकता

dhannn1.jpeg
नई दिल्ली। दिवाली के पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा होती है। घर में उनकी मूर्ति की स्थापना करने से घर में बरकत होती है। अगर इस दिन दीपक के कुछ उपाय किए जाए तो दोगुनी तरक्की हो सकती है। तो कौन-से हैं वो उपाय आइए जानते हैं।
1.घर में धन की देवी लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए धनतेरस की रात को घर के दरवाजे की चौखट के दोनों तरफ दीपक जलाएं।

2.धनतेरस के दिए अपने सामथ्र्य के अनुसार नए बर्तन एवं सोना-चांदी खरीदें। ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है।
3.धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी को प्रसन्न करने के लिए तिल का तेल का दीया जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होगी।

4.धनतेरस के दिन कई लोग कुबेर की भी पूजा करते हैं। ऐसे में घर की चौखट पर सरसों के तेल का दीया रखना शुभ होता है। इससे तरक्की के नए रास्ते बनते हैं।
5.भगवान कुबेर की कृपा पाने के लिए उनके सामने पांच दीपक जलाएं। ये सरसों के तेल के हो। ऐसा करने से परिवार के लोगों के बीच प्रेम बढ़ता है।

dhanterass.jpeg
6.आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए धनतेरस की शाम को घर के पास किसी शमशान में दीया जलाएं। ये एक तांत्रिक टोटका है, इसलिए इसे करते समय पीछे मुड़कर न देखें।
7.साल भर घर में बरकत चाहने वालों को धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही उनके सामने पीतल के पात्र में दीपक जलाएं।

8.अगर नजरदोष के चलते तरक्की नहीं हो पा रही है तो धनतेरस की रात को अपने मुख्य द्वार के चौखट पर दीपक जलाएं। साथ ही इसमें थोड़े काले तिल डाल दें।
9.पीपल में वृक्ष में मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए अगर धनतेरस की शाम को पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे धन की वृद्धि होगी।

10.धनतेरस के दिन तुलसी के वृक्ष के पास दीया रखने से भी घर में समृद्धि आती है। साथ ही इसमें पीली कौड़ी रखने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो