scriptदिवाली 2019 : इन 10 लोगों के यहां कदम नहीं रखतीं मां लक्ष्मी | Diwali 2019 : Maa Laxmi avoid to go in these 10 places | Patrika News

दिवाली 2019 : इन 10 लोगों के यहां कदम नहीं रखतीं मां लक्ष्मी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 25, 2019 04:32:07 pm

Submitted by:

Soma Roy

Diwali 2019 : गलत काम करने वालों के घर में नहीं रहना चाहती हैं मां लक्ष्मी
दिवाली पर कभी भी घर को गंदा नहीं रखना चाहिए

diwali_1.jpg
नई दिल्ली। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार दिवाली 27 अक्टूबर को है। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं। मगर देवी मां कुछ लोगों के घर जाना पसंद नहीं करती हैं। तो कौन-से हैं वो लोग आइए जानते हैं।
1.जो लोग हमेशा दूसरों की बुराई करते रहते हैं और बुरा सोचते रहते हैं। ऐसे लोगों के घर मां लक्ष्मी नहीं जाती हैं।

2.जिन घरों में हमेशा लड़ाई-झगड़े का महौल रहता है ऐसी जगहों में भी मां लक्ष्मी जाना नहीं पसंद करती हैं।
3.जो व्यक्ति लोभ करता है और दूसरों के हक को मारता है। ऐसे लोग भी मां लक्ष्मी की कृपा से वंचित रहते हैं।

4.जो लोग दूसरे से बदले की भावना रखते हैं और हमेशा उनका बुरा करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के घर मां लक्ष्मी नहीं टिकती हैं।
5.जो घर गंदे पड़े रहते हैं। वहां हर चीज अस्त-व्यस्त रहती हैं। ऐसी जगह भी मां लक्ष्मी कभी अपना डेरा नहीं जमाती हैं।

aradhna.jpg
6.जिन घरों में अंधेरा रहता है। वहां हमेशा सन्नाटा रहता है। ऐसे घरों में भी मां लक्ष्मी जाना पसंद नहीं करती हैं।
7.क्रोध करने से व्यक्ति की बुद्धि का नाश हो जाता है। ऐसे में वो कई बार गलत काम करने लगता है। ऐसे लोगों के घरों में भी देवी मां का वास नहीं होता है।
9.जिन लोगों के घर में तामसिक प्रवृत्ति की चीजें होती हैं ऐसे घरों में भी मां लक्ष्मी जाना पसंद नहीं करती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो