scriptदिवाली 2019 : इत्र के ये 10 उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल, ऐसे करें प्रयोग | Diwali 2019 : upay of itra can change your luck, it is very effective | Patrika News

दिवाली 2019 : इत्र के ये 10 उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल, ऐसे करें प्रयोग

locationनई दिल्लीPublished: Oct 19, 2019 12:38:16 pm

Submitted by:

Soma Roy

Diwali ke upay : दिवाली के दिन देवी मां के सामने सात मुख वाला दीपक जलाना शुभ होता है
वैवाहिक जीवन खुशहाल बनाने के लिए इत्र का प्रयोग अच्छा रहता है

deewali1.jpg
नई दिल्ली। धन प्राप्ति के लिए दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। यूं तो देवी मां को प्रसन्न करने के कई विधि-विधान हैं। मगर आप इत्र के मामूली से प्रयोग से उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। इससे आपकी किस्मत भी चमक सकती है।
1.अमीर बनने की इच्छा रखने वालों को दिवाली के दिन लक्ष्मी जी को चमेली का इत्र लगाना चाहिए। इससे घर में देवी का वास होगा।

2.मनोकामना की पूर्ति के दिन दिवाली के दिन देवी मां के सामने 7 मुख वाला दीपक जलाएं। साथ ही इसमें केवड़ा या चमेली के इत्र की दो बूंदें डालें।
3.माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति पर मोगरे का इत्र अर्पण करें। इससे धन का आगमन बढ़ेगा।

4.दूसरों को आकर्षित करने के लिए दिवाली के दिन घर से बाहर निकलते समय सेंट या इत्र लगाकर निकलें। इससे आपका दिन अच्छा जाएगा।
5.जो लोग घर में खुशहाली चाहते हैं उन्हें दिवाली के दिन घर में गुलाब का इत्र छिड़कना चाहिए। इससे घर का वातावरण सकारात्मक बनेगा।

dhan.jpeg
6.दिवाली की रात को एक नारियल लेकर पीले कपड़े में बांध लें। अब इसे घर की रसोई के पूर्व दिशा वाले कोने में रख दें। इसमें मोगरे का इत्र भी छिड़के। इससे घर में हमेशा धन टिका रहेगा।
7.मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली के दिन ऊं ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः मंत्र का 108 बार जप करें। इसके अलावा मां का बेले का इत्र अर्पण करें।

8.घर में खुशहाली लाने के लिए दिवाली के दिन सफेद गाय को हरी घास खिलाएं और केवड़ा मिश्रित मिठाई खिलाएं। इससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
9.दामपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए मां लक्ष्मी को गुलाब का इत्र चढ़ाना चाहिए।

10.नौकरी में तरक्की के लिए मां लक्ष्मी को लाल चंदन या कोई भी सुगंधित इत्र चढ़ाना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो