दस का दम

दिवाली 2019 : दिवाली की रात काजल लगाते समय करें ये 10 काम, नहीं लगेगी नजर

Kajal Ke Upay : बुरी नजर से बचाने के साथ काजल का उपाय ग्रह दोषों से भी दिलाता है छुटकारा
आकर्षण बढ़ाने के लिए भी काजल का प्रयोग मददगार साबित होता है

नई दिल्लीOct 20, 2019 / 12:50 pm

Soma Roy

नई दिल्ली। दिवाली की रात को काजल लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। माना जाता है कि इससे नजरदोष से बचाव होता है। चूंकि अमावस्या की रात जादू-टोने की प्रक्रिया ज्यादा होती है ऐसे में काजल के उपाय आपको बुरी बलाओं के प्रभाव से बचा सकते हैं। तो किस तरह से करें काजल का प्रयोग आइए जानते हैं।
1.जिनके घर में हमेशा कलह रहती हो उन्हें दिवाली के दिन काले कपड़े में जटा वाले नारियल को लपेटकर उस पर काजल की 21 बिंदी लगा लें। अब रात में पूजन के बाद इसे घर की चौखट पर टांग दें। इससे नकारात्मकता दूर होगी।
2.आकर्षण बढ़ाने के लिए गूलर के फूल एवं कपास की रूई मिलाकर बत्ती बनाएं तथा उस बत्ती को मक्खन से जलाएं। अब इसके काजल को आंखों में लगाएं इससे सभी लोग आप पर मोहित हो जाएंगे।
3.दिवाली की रात को मां काली का ध्यान करते हुए काजल लगाने से बुरी नजर का आप पर असर नहीं होगा।

4.अगर आप पर शनि दोष है तो दिवाली की रात को काज एक शीशी में भरकर नौ बार सिर से पैर तक उतारें। अब इसे किसी सुनसान जमीन में गाड़ दें।
5.दिवाली के दिन देसी घी में काजल मिलाकर आंखों और कान के पीछे लगाने से नजर दोष दूर होता है।

6.अगर किसी ने आप पर जादू टोना कर रखा हो तो दिवाली की रात में देवी मां का ध्यान करते हुए काजल लगाएं। इससे सारी बलाएं दूर हो जाएंगी।
7.अगर किसी की कुंडली में मंगल खराब हो तो उन्हें दिवाली की रात को आंखों में सफेद या काला सुरमा लगाना चाहिए। आप चाहे तो काजल भी लगा सकते हैं।

8.अगर आपको नौकरी में परेशानियां आ रही हो तो इससे बचने के लिए दिवाली की रात को पांच ग्राम डली वाला सुरमा किसी सुनसान जगह पर गाड़ दें। ये उपाय करते समय मिट्टी खोदने वाला औजार वहीं छोड़ आएं। ये एक तांत्रिक उपाय है।
9.अगर आपकी कुंडली में राहु खराब स्थिति में है तो आप दिवाली के दिन बहते पानी में 400 ग्राम सुरमा या काजल बहाएं।

10.अगर किसी की शादी नहीं हो रही है तो दिवाली की रात लकड़ी से भूमि खोदकर काला सुरमा दबाना चाहिए।

Home / Dus Ka Dum / दिवाली 2019 : दिवाली की रात काजल लगाते समय करें ये 10 काम, नहीं लगेगी नजर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.