scriptदिवाली 2019 : धनतेरस की रात दीयों का ये उपाय बना सकता है मालामाल, हो सकते हैं ये 10 लाभ | Diwali 2019 : upay os seven diya can shine your luck on Dhanteras | Patrika News

दिवाली 2019 : धनतेरस की रात दीयों का ये उपाय बना सकता है मालामाल, हो सकते हैं ये 10 लाभ

locationनई दिल्लीPublished: Oct 25, 2019 10:40:43 am

Submitted by:

Soma Roy

Dhanteras 2019 : धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी के सामने दीपक जलाएं
घर में सुख-शांति के लिए तुलसी के वृक्ष के नीचे दीया रखें

dhanteras_3.jpg
नई दिल्ली। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। आज पूरे देश में ये पर्व मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन घर में दीपक जलाने और उसके कुछ खास उपाय करने से घर में समृद्धि आती है। इससे व्यक्ति की तरक्की भी होती है।

1.धनतेरस के दिन सबसे पहला दीया यम के नाम का जलाना चाहिए। इसे घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण की ओर कूड़े के ढेर के पास रखना चाहिए। इससे नकारात्मकता दूर होगी।

2.दूसरे दीये को पूजन के समय भगवान के सामने रखना चाहिए। ये दीया शुद्ध घी का होना चाहिए। इससे घर में समृद्धि आती है।
3.धनतेरस के दिन तीसरा दीया घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। जिससे धन-धान्य की वृद्धि होती है।

4.एक दीपक घर के मेन गेट के पास भी जलाना चाहिए। इससे नजर दोष और बुरी बलाओं से बचाव होगा।
5.पांचवा दीपक आपको धनतेरस की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे जलाना चाहिए। ऐसा करने से तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

diya_1.jpg
6.एक दीपक आपको अपने स्टोर और बाथरूम में रखना चाहिए। इससे नकारात्मकता से छुटकारा मिलेगा।
7.धनतेरस के दिन कूड़ा या कबाड़ रखने की जगह भी अंधेरा नहीं छोड़ा जाता है। इसलिए वहां भी एक दीया जलाना चाहिए।

8.घर के आंगन में रखे तुलसी के वृक्ष पर भी एक दीपक रखना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति का वास होता है।
9.अगर आपके घर में छत है तो इसके चारों कोनों में एक-एक दीया रखें। इससे घर में रहने वालों की तरक्की होगी।

10.रसोई भी हमारे घर का अहम हिस्सा होती है। ऐसे में रसोईघर में भी एक दीया जलाएं। इससे मां अन्नपूर्णा की आप पर कृपा होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो