घर में रखते हैं मनी प्लांट तो गलती से भी न करें ये काम, हो सकता है नुकसान
- अपने घर में लगा मनी प्लांट दूसरों को न दें, इससे कंगाली आ सकती है।
- पौधे को कभी भी मुरझाने न दें, इससे धन का व्यय बढ़ सकता है।

नई दिल्ली। ज्यादातर लोग घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। माना जाता है कि इसे रखने से धन की वृद्धि होती है। मगर क्या आपको पता है मनी प्लांट को गलत तरीके से रखने पर फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। तो वास्तु के अनुसार इस पौधे को रखते समय कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, आइए जानते हैं।
1.बहुत से लोग घर में कहीं भी मनी प्लांट का पौधा रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल गलत है। क्योंकि गलत दिशा में पौधे को रखने से धन का नुकसान हो सकता है।
2.वास्तु एक्सपर्ट निधि खेड़ा के मुताबिक मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी पैसा नहीं टिकता है।
3.कई लोग मनी प्लांट तो घर में लगा देते हैं, लेकिन ठीक से उनका रख रखाव नहीं करते हैं। जिसके चलते पौधा मुरझाने लगता है। मगर वास्तु के अनुसार ये एक तरह का दोष है। इससे घर में दरिद्रता आ सकती है।
4.अगर मनी प्लांट को पौधा पीला पड़ने लगे या इसके पत्ते झड़ने लगे तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इससे पैसा व्यर्थ में खर्च हो सकता है।
5.बहुत से घरों में मनी प्लांट का पौधा खूब फूलता-फलता भी है। इसे शुभ माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है मनी प्लांट को जमीन पर फैलाकर रखना भी खराब होता है। इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है।
6.वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर में रखने से मां लक्ष्मी आती हैं, लेकिन इसे नीचे फैलाकर रखने से देवी नाराज हो जाती हैं। क्योंकि जमीन पर बिखरे होने की वजह से पौधे पर किसी का पैर लग सकता है। इसलिए मनी प्लांट को हमेशा किसी चीज से बांधकर ऊपर की ओर इसकी बेल रखें।
7.मनी प्लांट को कभी गंदी जगह पर न रखें। ऐसा करने से घर में मुसीबतें आ सकती हैं। इससे आपके कामों में रुकावटें पैदा हो सकती हैं।
8.मनी प्लांट को किसी भी दिन घर नहीं लाना चाहिए। इससे शुभ फल नहीं मिलता है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को घर में लगाने के लिए शुक्रवार एवं रविवार का दिन शुभ होता है।
9.मनी प्लांट के पत्तों को व्यर्थ में नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं। इससे धन भी खर्च हो सकता है।
10.अपने घर में रखें मनी प्लांट के पौधे को भूलकर भी दूसरों को न दें। ऐसा करने से आपकी लक्ष्मी उनके घर जा सकती है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Dus Ka Dum News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi