scriptसुबह उठकर बिलकुल न करे ये 10 काम, वरना पूरा दिन हो जाएगा खराब | Do not do these 10 things in the morning | Patrika News

सुबह उठकर बिलकुल न करे ये 10 काम, वरना पूरा दिन हो जाएगा खराब

locationनई दिल्लीPublished: Nov 28, 2019 02:30:20 pm

Submitted by:

Piyush Jayjan

सुबह उठते ही इन बुरी आदतों से बनाइए दूरी

d9d5e74b-aa74-4f13-9cf7-386c769fcb94-woman-stretching-sunrise-outside-run-exercise_2.jpg

Sunrise

नई दिल्ली। अक्सर सुबह-सुबह उठने पर आलस से तो आपका पाला भी पड़ता ही होगा। दरअसल बहुत कम लोग ऐसे हैं जो बिना अलार्म के तुरंत उठ जाते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा मायने ये रखता है कि आप अपने दिन की शुरुआत किस तरह करते हैं।

हम सभी को सुबह उठते ही कई ऐसे काम करने की सलाह दी जाती है, जिससे हमारा पूरा दिन बढ़िया से बीत जाएं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई आदत ऐसी भी हैं जिनसे पूरा दिन खराब हो सकता है। क्या हैं वो काम जो सुबह उठते ही बिलकुल नहीं करने चाहिए।

header_istock-825005442-1440x9999_1.jpg

1. स्मार्टफोन की लत सबसे बुरी है। कई दफा लोग सुबह उठते ही सबसे पहले अपना फोन चेक करते हैं। एक अच्छी नींद लेने के बाद सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर इतनी सारी चीजें देखने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए सुबह उठते ही फोन से दूरी बनाकर रखें।

2. सुबह उठने के लिए अमूमन लोग अलार्म का इस्तेमाल करते है। लेकिन कई मर्तबा लोग अलार्म बजने के बाद लगाता र उसे स्नूज करते रहते है। इसलिए जैसे ही अलार्म बजने पर तुरंत जग जाना चाहिए।

3. जिस बिस्तर पर आप सो रहे है सबसे पहले सुबह उसे व्यवस्थित कीजिए। बिस्तर ऐसे ही पड़ा रहने से नेगेटिव एनर्जी भी आती है।

 

4. अगर आपकी सुबह की शुरुआत कॉफी की चुस्कियों के साथ होती है तो इससे भी आपको बचना चाहिए। सुबह उठते ही कॉफी पीने से आपकी बॉडी का नेचुरल कोर्टिसोल स्तर बिगड़ जाता है।

5. ब्रेकफास्ट में ब्रेड, रोटी का भी ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दिन भर की एनर्जी के लिए ऐसा नाश्ता करें जिसमें प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा मौजूद हों।

6. अगर आपको सुबह उठते ही सबसे पहले टीवी का रिमोट खोजते है तो संभल जाएं। टीवी पर नकारात्मक चीजें देखकर आप नकारात्मकता का शिकार हो सकते है।

7. अगर आप सुबह उठते ही सूरज की रोशनी से दूर रहते है तो ये आदत भी बुरी है इसलिए सुबह उठते ही खिड़कियों से पर्दे हटाएं और बाहर की रोशनी में निकलिए।

 

4184dea8-f6a9-4f8d-b95b-9df04784b99600-riseandshine-morningstretch_1.jpg
8. सुबह-सुबह फिजिकल एक्टिविटी हेल्थ के लिए अच्छी होती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से भी बचना चाहिए।

9. सोते समय आपकी रीढ़ की हड्डी प्राकृतिक रूप से फ्लूड को सोखती है। सुबह उठते ही झटके से न झुकें और कोई भी ऐसी एक्सरसाइज ने करें जिससे शरीर में ज्यादा खिंचाव आएं।
10. सुबह उठते ही आज क्या करना है इस बारें में ज्यादाम मत सोचिए। बेहतर होगा कि आप मेडिटेशन करें और फिर नहाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो