scriptघर में गलती से भी न रखें ये 10 चीजें, कभी नहीं टिकेगा पैसा | do not keep these things in your home, it can be an unauspicious | Patrika News

घर में गलती से भी न रखें ये 10 चीजें, कभी नहीं टिकेगा पैसा

locationनई दिल्लीPublished: Nov 30, 2018 12:19:11 pm

Submitted by:

Soma Roy

वास्तु दोष के चलते घर में पैसा नहीं टिकता है, इससे घर में परेशानियां बनी रहती है

vastu dosh

घर में गलती से भी न रखें ये 10 चीजें, कभी नहीं टिकेगा पैसा

नई दिल्ली। बहुत से लोगों पैसों की तंगी से परेशान रहते हैं। उनके पास चाहकर भी धन नहीं टिकता है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो इसका कारण घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है। तो किन चीजों को घर में रखने से बचे और कैसे पाएं इससे छुटकारा आइए जानते हैं।
1.बहुत से लोगों को घर में शेर, हाथी और घोड़े आदि की तस्वीर लगाना बहुत पसंद होता है। मगर क्या आपको पता है आपका ये शौक आपको मुसीबत में डाल सकता है। दरअसल वास्तु के अनुसार ये एक तरह का दोष होता है। घर में जानवरों के गुस्से वाले रूप की फोटो लगाने से घर में बीमारी आती है।
2.जो लोग अपने बेडरूम में नीले रंग की तस्वीर लगाते हैं इसे भी अशुभ माना जाता है। इससे धन का नुकसान होता है। वास्तु के अनुसार बेडरूम में कभी भी फोटो फ्रेम अलमारी और तिजोरी के पास न रखें।
3.बहुत से घरों में उत्तर पूर्व यानि ईशान कोण की ओर कचरे का डिब्बा रखते हैं, लेकिन क्या आपको पता है ये भी घर में कंगाली लाने का कारण बन सकता है। वास्तु शास्त्र में इसे एक तरह का दोष माना गया है।
4.यदि पैसा रखने के स्थान के पास पानी या इससे संबंधित चीजें रखने से भी पैसा खर्च होता है। खासतौर पर दुकानों में लोग एक ही जगह पर सब सामान रख दें। जिसके चलते उनका व्यापार ज्यादा चल नहीं पाता है। इससे बचने के लिए वहां से पानी हटा दें।
5.बहुत से घरों में एक बड़ा दरवाजा लगा होता है। जिसमें तीन छोटे दरवाजे एक साथ जुड़े होते हैं। इसे भी एक तरह का वास्तु दोष माना जाता है। इससे घर में चोरी का डर बना रहता है।
6.कई लोग अपने घरों के उत्तर एवं पश्चिम दिशा में कीमती चीजों, तिजोरी आदि को रखते हैं, लेकिन ऐसा करने से उन सामानों के खोने एवं चोरी होने की आशंका रहती है। इससे बचने के लिए तुरंत इन जगहों से चीजें हटा दें।
7.यदि घर में गलत दिशा में घड़ी लगाया जाया तो अपशगुन होता है। इससे व्यक्ति का खराब समय शुरू हो जाता है। वास्तु के अनुसार घर में कभी भी दक्षिण दिशा की ओर घड़ी नहीं लगानी चाहिए इससे नुकसान होता है, क्योंकि इस दिशा को यम का क्षेत्र माना जाता है।
8.बहुत से लोग घर में नटराज की मूर्ति रखते है। वास्तु के अनुसार ये अशुभ होता है। चूंकि इसमे शिव जी तांडव करते हुए उग्र रूप में रहते हैं इसलिए उनकी ऐसी मूर्ति रखने से घर में तनाव की स्थिति बनी रहती है।
9.अगर घर में टूटा हुआ पलंग या चारपाई रखी हो तब भी पैसों की किल्लत रहती है। इससे धन खर्च बढ़ता है और दुर्भाग्य आता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो