scriptइस तरकीब से घर बैठे कर सकते हैं बालों की स्मू​दनिंग, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत | Patrika News
दस का दम

इस तरकीब से घर बैठे कर सकते हैं बालों की स्मू​दनिंग, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

10 Photos
6 years ago
1/10

तेज धूप, धूल और न्यूट्रिशंस की कमी के चलते बाल रफ हो जाते हैं। इससे बालों की चमक चली जाती है। बेजान बालों को ठीक करने के लिए लोग पार्लर में मंहगे—महंगे ट्रीटमेंट लेते है। मगर आज हम आपको एक ऐसा जादुई तरीका बताएंगे जिससे आप घर बैठे बालों की स्मूदनिंग कर सकते हैं।

2/10

बालों की खोई हुई रंगत और चमक वापस लाने का सबसे अच्छा तरीका है दूध का प्रयोग। इसमें प्रोटीन एवं अन्य पोषक तत्व होते हैं जो बालों को न्यूट्रिशंस देते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए धुले बालों में इसे लगाएं। इसे लगाने के बाद बालों को जुड़ा बनाकर करीब एक घंटे तक ऐसे ही रहने दें। बाद में नॉर्मल पानी से बाल धो लें। आप चाहें तो शैम्पू भी कर सकते हैं। मगर एक दिन बाद शैम्पू करने से बालों में चमक ज्यादा आती है।

3/10

बालों को शाइनी बनाने के लिए एक केला और एक कप दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों में अच्छे से लगा लें। इसे एक घंटे तक रहने दें और इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें। ये प्रक्रिया सप्ताह में दो बार करें। इससे बाल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे।

4/10

बालों को रेशम—सा मुलायम बनाने के लिए दो चम्मच शहद में पांच—छह चम्मच एलोवेरा जेल और एक नींबू का रस मिलाकर मिश्रण बना लें। अब इसे बालों में अच्छे से लगा लें। इसे करीब एक घंटे तक रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें।

5/10

बालों को सीधा करने एवं झड़ने से रोकने के लिए मुलतानी मिट्टी को एक अंडे के साथ फेट कर पेस्ट बनाकर लगाएं। इस पेस्ट को बालों में करीब आधे घंटे तक रहने दें। इसके बाद सामान्य पानी से धो लें। ये प्रक्रिया सप्ताह में एक बार करें।

6/10

बालों को चमकदार बनाने के लिए शैम्पू के बाद बाल सूखने पर जैतून के तेल से मालिश करें। बेहतर परिणाम के लिए तेल को मसाज से पहले हल्का गुनगुना कर लें। ध्यान रहें कि इसे ज्यादा गर्म न करें वरना पोषक तत्व खत्म हो जाएंगे। b

7/10

अगर आपके बाल झड़ रहें है तो इसे रोकने के लिए केले और शहद का मास्क बहुत असरदार साबित होता है। इसके लिए आपको एक केले को मैश करके उसमें दो चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनान होगा। अब धुले हुए सूखे बालों में इसे अच्छे से लगाना है। इसे बालों की जड़ों में ज्यादा लगाएं। अब इसे एक हेयर कवर से ढक लें। दो घंटे बाद बालों को किसी हर्बल शैम्पू से धो लें।

8/10

कैस्टर आॅयल की मालिश भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे बाल घने और मजबूत बनते हैं। सप्ताह में दो बार इसकी मालिश से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

9/10

बालों को चमकदार, काले और घने बनाने के लिए कच्चे नारियल का दूध बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होता है। इसमें विटामिन ई की मात्रा ज्यादा होने से ये बालों में शाइन लाता है। साथ ही इससे बाल झड़ना भी बंद हो जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए कच्चे नारियल को पीसकर इसे निचोड़ लें। अब इसे बालों की जड़ों में लगा लें। इसे करीब दो घंटों तक लगा रहने दें।

10/10

चावल के आटे में मुलतानी मिट्टी मिलाकर बालों में इसका पेस्ट लगाने से बालों की क्लींजिंग होती है। इससे ड्रैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है। महीने में दो से तीन बार इसका प्रयोग करने से बाल भी मजबूत होते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.