scriptगूगल पर गलती से भी सर्च न करें ये 10 चीजें, हो सकते हैं जालसाजी के शिकार | do not search these 10 things on google, you can be prey of hackers | Patrika News

गूगल पर गलती से भी सर्च न करें ये 10 चीजें, हो सकते हैं जालसाजी के शिकार

locationनई दिल्लीPublished: Sep 20, 2019 12:41:37 pm

Submitted by:

Soma Roy

गूगल पर कभी भी बैंक की वेबसाइट्स सर्च न करें, इससे प्राइवेसी का खतरा रहता है
कूपन कोड मिलने पर बिना जानकारी के गूगल सर्च का इस्तेमाल न करें

haker1.jpg
नई दिल्ली। अक्सर हम चीजों की जानकारी के लिए गूगल पर सर्च करते हैं। फिर चाहे वो कस्टमर केयर नंबर हो या बैंक अकाउंट से जुड़ी चीजें। मगर क्या आपको पता है जाने-अनजाने गूगल पर यूं ही सर्च करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। इससे आप जालसाजी का शिकार हो सकते हैं।
1.अक्सर लोग बैंक की डिटेल्स जानने के लिए गूगल पर सर्च करते हैं। मगर एक्सपर्ट्स के मुताबिक बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग वेबसाइट को गूगल पर सर्च ना करें। क्योंकि इससे आप कई बार बैंक की डुप्लीकेट वेबसाइट पर अपना पासवर्ड और दूसरे विवरण डाल देंगे, जिससे हैकर्स आपकी डिटेल का गलत इस्तेमाल कर सकते है।।
2.ज्यादातर लोग गूगल सर्च का इस्तेमाल कस्टमर केयर नंबर खोजने के लिए करते हैं। मगर ऐसा करने से आपका नंबर फर्जी साइट्स के पास पहुंच सकता है। जिससे आपको अनजान कॉल्स आ सकती हैं।
3.गूगल पर ऐप्स और सॉफ्टवेयर सर्च नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आप स्पैम के शिकार हो सकते हैं।

4.गूगल पर ई-कॉमर्स वेबसाइट के नाम पर ढ़ेरों ऑफर्स रहते हैं। मगर इनमें कई फेक पेज होते हैं। इससे खरीदारी करने पर आपको चूना लग सकता है। इसलिए आनलाइन शॉपिंग करते समय उसकी ऐप का इस्तेमाल करें।
5.गूगल पर कभी पर्सनल फाइनेंस और स्टॉक मार्केट की सलाह नहीं लेनी चाहिए। ये किसी तरह की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। इससे आपका पैसा डूब सकता है।

7.सोशल मीडिया एक्सेस करने के लिए हमेशा वेबसाइट्स की URL का इस्तेमाल करें क्योंकि गूगल पर किसी भी सोशल मीडिया का login पेज सर्च करने से आपकी जानकारी के लीक होने का डर रहेगा।
8.गूगल पर एंटी-वायरस ऐप्स और सॉफ्टवेयर सर्च करने से बचें। क्योंकि गूगल पर कई फेक वेबसाइट्स होती हैं। इन्हें डाउनलोड करने से आपके सिस्टम में वायरस आ सकते हैं।

9.अगर आपको शॉपिंग के लिए कूपन कोड मिलता है तो गूगल पर कूपन कोड सर्च ना करें, क्योंकि कई बार फेक वेबसाइट सस्ते कूपन्स बेचकर आपको लुभा सकती है। इससे आपकी बैंकिग डिटेल चोरी हो सकते हैं।
10.कई लोग बीमार होने पर गूगल पर इसका इलाज खोजते हैं। मगर ऐसा न करें क्योंकि गूगल पर कई अनौपचारिक जानकारियां होती हैं। जो किसी सत्यत्ता की पुष्टि नहीं करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो