scriptदीवाली के दिन आजमाएं ये 10 तरीके, नहीं होगी धन की कमी दूर हो जाएगी दरिद्रता | do you know diwali 2019 totke for money | Patrika News

दीवाली के दिन आजमाएं ये 10 तरीके, नहीं होगी धन की कमी दूर हो जाएगी दरिद्रता

locationनई दिल्लीPublished: Oct 18, 2019 04:50:24 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

ये टोटके दे सकते हैं आपको लाभ

diwali 2019

नई दिल्ली: सभी घरों में दीवाली की तैयारियां चल रही है। कोई घर की साफ-सफाई कर रहा है, तो कोई शॉपिंग। ये दिन दीयों का त्यौहार होता है क्योंकि इस दिन घरों में लोग दीपक जलाते हैं। लेकिन इस दिन टोटके भी काफी किए जाते हैं क्योंकि लोगों का मानना है कि इन्हें करने से फायदा मिलता है, तो चलिए आपको हम कुछ टोटकों के बारे में बताते हैं।

– अगर आपकी आय में वृद्धि नहीं हो रही है तो दीपावली की शाम को साबुत उड़द, दही और सिंदुर लेकर पीपल की जड़ पर रख दें। साथ ही एक दीया भी जला दें।

– आपको जल्दी और अचानक धन का लाभ चाहिए तो दीपावली की शाम को बरगद के पेड़ की जटा में गांठ लगाएं। वहीं जब धन का लाभ हो जाए, तो इस गांठ को खोल दें।

diwali1.png

– अगर आपके फालतू खर्चें होते हैं और धन में बढ़ोतरी नहीं हो रही है, तो आप दीपावली की रात हत्थाजोड़ी में सिंदूर लगाकर धन रखने की जगह पर रख दें।

 – दीपावली पूजन के समय एकाक्षी नारियल की भी पूजा करें। साथ ही हमेशा मां लक्ष्मी के साथ पूजा स्थान में रखें। इससे धन लाभ होता है।

 – अगर आपकी आय में लगातार बाधा आ रही है, तो फिर इस दिन पील के पत्ते पर कुमकुम लगाकर उस पर लड्डू रखें और हनुमान को भोग लगाएं।

 – अगर आपके घर में नकारात्मक शक्तियां और दरिद्रता है, तो दीपावली की मध्य रात्रि के बाद घर में घंटी बजाएं। इससे लाभ हो सकता है।

diwali2.png

– दीपावली के दिन किसी मंदिर में झाडू का दान करने से धन का लाभ होता है।

 – मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने नौ बाती वाला घी का दीपक जलाएं। कहा जाता है कि इससे जल्द धन लाभ होता है।

 – कहते हैं घर में धन की हानि रोकने के लिए दीपावली वाले दिन पूजा होने के बाद काल तिल हाथ में लेकर घर के सभी सदस्यों के सिर से सात बार घुमाकर बाहर फेंक दें।

 – माना जाता है कि दीपावली की रात को उल्लू की तस्वीर तिजोरी पर लगाएं। ऐसा करने से धन की बढ़ोतरी होती है क्योंकि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो