scriptबकरी के दूध के हैं ये 10 फायदे, पीने का तरीका बनाता है इसे सबसे अलग | do you know ten health benefits of goat milk | Patrika News

बकरी के दूध के हैं ये 10 फायदे, पीने का तरीका बनाता है इसे सबसे अलग

locationनई दिल्लीPublished: Aug 14, 2019 12:47:19 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

बकरी का दूध डेंगू में भी है काफी फायदेमंद

goat milk

नई दिल्ली: आज के दौर में इंसान का स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है क्योंकि जिस तरह की बीमारियां आजकल चल रही हैं, वो इंसान को बेहद बीमार कर रही है। ऐसे में दवाईयों के साथ-साथ दूध भी मानव शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे दूध ( Milk ) और वो भी बकरी ( Goat ) का दूध आपको कई बीमारियों से निजात दिला सकता है।

 

goat milk

– बकरी का दूध इम्यून सिस्टम व मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। लेकिन बकरी के दूध को निकालने के तुरंत बाद पी लेना चाहिए क्योंकि ये बाद में खराब हो जाता है।

– बकरी का दूध डेंगू में भी काफी प्रभावी है। बकरी का दूध शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक करता है, जिससे बीमारियां आपसे दूर होती है।

– बकरी का दूध इम्यूनिटी की क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही बकरी का दूध सेलेनियम का एक समृद्ध स्रोत है।

– बकरी का दूध कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी, फास्फोरस और पोटैशियम पाया जाता है।

goat milk

– बकरी का दूध आयरन और कॉपर से भी समृद्ध है, जो आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बेहतर करने में मदद करता है।

– हड्डियों की समस्या को बकरी का दूध दूर करता है। ये दूध कैल्शियम से भरपूर होता है, जिसके चलते इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता।

– इस दूध में एमिनो एसिड ट्रिप्टोफेन भरपूर मात्रा में होता है। जो कि हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है। इसका दूध पीने से ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना कम रहती है।

– बकरी का दूध दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें अच्छे फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखते हैं।

– बकरी का दूध एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

– डेंगू की बीमारी होने पर बकरी का दूध काफी फायदेमंद साबित होता है। ये दूध घटती हुई ब्लड प्लेटलेट की संख्या को बढ़ाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो