script

होली के दिन घर से निकलते समय न करें ये गलती, झेलनी पड़ सकती है मुसीबत

locationनई दिल्लीPublished: Mar 17, 2019 03:10:20 pm

Submitted by:

Soma Roy

होलिका दहन के दिन नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं, इसलिए इस दिन बाल खुले न रखें
होलिका की पूजा करके आते समय पीछे मुड़कर न देखें, इससे नुकसान हो सकता है

holika dahan pe na kre ye kam

होली के दिन घर से निकलते समय न करें ये गलती, झेलनी पड़ सकती है मुसीबत

नई दिल्ली। होली का दिन काफी प्रभावशाली रहता है। क्योंकि इस दिन शुभ और अशुभ दोनों प्रक्रियाओं का ही फल दोगुना मिलता है। इस दिन नकारात्मक शक्तियां भी हावी रहती हैं। इसलिए होलिका दहन की रात को घर से निकलते समय एवं कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वरना मुसीबतें आपको अपना शिकार बना सकती हैं।
होली 2019 : होलिका की राख को ताबीज में भरकर करें ये उपाय, खत्म होगा जादू टोने का असर

1.ज्योतिष शास्त्री हरिओम त्रिपाठी के अनुसार होली के दिन नकारात्मक ऊर्जा का काफी बोल बाला रहता है। इसलिए इस दिन घर से बाहर निकलते वक्त सावधान रहें। भूलकर भी चौराहे की बीच से न गुजरे। क्योंकि यहां लोग जादू टोने की क्रियाएं करते हैं।
2.नकारात्मक शक्तियां काली चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं, इसलिए होलिका दहन की रात को कभी भी बाल खोलकर न निकलें। कोशिश करें कि सिर कपड़े से ढका हुआ हो।

3.होलिका दहन की रात को पूजा करके आते समय पीछे मुड़कर न देखें। अगर कोई आपको आवाज भी लगाएं तो ध्यान न दें। क्योंकि कई बार ये भूत-प्रेत का संकेत हो सकते हैं।
4.होलिका दहन के दिन दूसरों के घर सफेद रंग की चीजें खाने से बचें। खासतौर पर दूध, दही, छाछ आदि। क्योंकि जादू टोने का असर सफेद रंग की लिक्विड चीजों में ज्यादा होता है।
5.होलिका दहन के दिन रास्ते में पड़ी हुई किसी भी चीज को न छुएं। क्योंकि ये जादू टोने का किया गया सामान हो सकता है। इससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

होली 2019 : होलिका दहन की रात को करें काली हल्दी का ये टोटका, पूरी होगी सारी मनोकामना
6.इस दिन दूसरों का सामान भी न लें। क्योंकि कई लोग ईष्र्या के चलते इन चीजों से आपका बुरा कर सकते हैं।

7.होलिका दहन के दिन रात में बाल न काढ़ें। क्योंकि ये नकारात्मकता लाता है। इससे आप पर बुरी शक्तियां हावी हो सकती हैं।
8.होलिका दहन के समय गर्भवती स्त्रियां अपना ज्यादा ख्याल रखें। क्योंकि वो नकारात्मक शक्तियों का आसान शिकार होती हैं। इसलिए इस दिन उन्हें किसी दूसरे का दिया हुआ खाना नहीं खाना चाहिए।

9.होली की रात को खुले में कपड़े भी न सुखाएं। इससे भूत-प्रेत का साया आप पर पड़ सकता है। इससे आप मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं।
10.होलिका दहन की रात को काले कपड़े न पहनें। क्योंकि ऐसा करने से नेगेटिव शक्तियां आप पर हावी हो सकती हैं। इससे आपके जीवन में मुसीबतें आ सकती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो