scriptरोजाना सुबह भूनकर खा लें लहसुन की दो कलियां, होंगे ये 10 फायदे | eat roasted garlic, it will energise the body and save with diseases | Patrika News

रोजाना सुबह भूनकर खा लें लहसुन की दो कलियां, होंगे ये 10 फायदे

Published: May 30, 2019 04:53:53 pm

Submitted by:

Soma Roy

भुना लहसुन दूध के साथ लेने पर शारीरिक कमजोरी दूर होती है
भुने लहसुन के सेवन से चोट और घाव जल्दी भर जाते हैं

roasted garlic

रोजाना सुबह भूनकर खा लें लहसुन की दो कलियां, होंगे ये 10 फायदे

नई दिल्ली। आयुर्वेद विज्ञान में लहसुन को कई बीमारियों के लिए रामबाण माना गया है। ये गैस, कब्ज आदि से छुटकारा दिलाने समेत बढ़ती उम्र के असर को कम करने आदि में भी मदद करता है। अगर लहसुन की कलियों को भूनकर खाया जाए तो इसके फायदे दोगुने होते हैं।
1.जिन लोगों को शारीरिक थकान लगती है उन्हें अंकुरित लहसुन को भूनकर खाना चाहिए। इसके लिए लहसुन जितना ज़्यादा पुराना होगा शरीर को उतनी ही ताकत देगा।

2.लहसुन कैंसर जैसी घातक बीमारी को ठीक करने में भी मददगार है। अगर रोजाना खाली पेट लहसुन की भुनी हुई दो कलियां खाई जाए तो इससे कैंसर के बैक्टीरिया शरीर में फैल नहीं पाएंगे।
3.भुना लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। ये खून में मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाकर दिल को ठीक से काम करने में मदद करता है।

4.रोजाना खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। ये रक्त धमनियों में आए ब्लॉकेज को दूर करता है।
5.भुना हुआ लहसुन इम्यूनिटी पावर बूस्ट करने में भी मदद करता है। इससे सर्दी-जुकाम आदि संक्रामक रोगों से बचाव होता है।

6.लहसुन में एंटी बायोटिक गुण होते हैं इसलिए अगर चोट लग जाए तब भुने हुए लहसुन को कूटकर इसमें शहद मिलाकर खाने से लाभ होता है। इससे घाव जल्दी भर जाता है।
7.भुने हुए भुने लहसुन को पीसकर दांतों में रखने से दर्द में आराम मिलता है। चूंकि इसमें एंटी बैक्‍टीरियल तत्‍व होते हैं इसलिए ये मुंह की बदबू को भी मिटाता है।

8.अगर आपका पेट खराब रहता है या जल्‍दी जल्‍दी इंफेक्‍शन हो जाता है। तो भुना हुआ लहसुन खाएं, इससे कब्ज, एसिडिटी, गैस्ट्रिक आदि पेरशानियों से छुटकरा मिलेगा।
9.भुने हुए लहसुन के सेवन से शारीरिक क्षमताएं भी बढ़ती है। ये पुरुषों के लिए भी लाभकारी होता है। अगर वे जल्दी थक जाते हैं या कमजोरी महसूस करते हैं तो दूध के साथ भुने हुए लहसुन चबाकर खाएं।
10.जिन लोगों को जल्दी ठंड लग जाती है उन्हें भी भुना लहसुन खाना चाहिए। इससे शरीर में गर्माहट रहती है और तापमान नियंत्रित रहता है। हालांकि गर्मी के मौसम में इसका सेवन ध्यान से करें, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो