scriptजिम से पहले खाएं ये 10 चीजें, हफ़्ते—भर में बन जाएगी बढ़िया बॉडी | Patrika News
दस का दम

जिम से पहले खाएं ये 10 चीजें, हफ़्ते—भर में बन जाएगी बढ़िया बॉडी

10 Photos
6 years ago
1/10

अपने मनपसंद एक्टर—एक्ट्रेसेस को देखकर आजकल यंगस्टर्स अपनी फिटनेस को लेकर सतर्क हो गए हैं। वो बेहतर बॉडी बनाने के लिए जिम में घंटों पसीने भी बहा रहे हैं। तब भी उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण डायट में ठीक से ध्यान न देना हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप एक सप्ताह में ही उम्दा बॉडी बना सकते हैं।

2/10

कई लोग जिम तो करते हैं, लेकिन वो घंटों खाली पेट मेहनत करते रहते हैं। काफी देर तक बिना कुछ खाए—पिए एक्सरसाइज करते रहने से लोगों के मसल्स वीक हो जाते हैं और एनर्जी खत्म हो जाती है।

3/10

एक्सपर्ट्स के मुताबिक खाली पेट एवं ज्यादा खाकर एक्सरसाइज करना गलत है। इसलिए जिम करने के एक व आधे घंटे पहले व्यक्ति को लाइट चीजें खा लेनी चाहिए। इससे बॉर्डी को व्यायाम के लिए ताकत मिलेगी।

4/10

डायटिशियन्स के मुताबिक जिम से पहले एक व दो केले खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। ये शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इसे खाने से मसल्स भी नहीं गिरते हैं।

5/10

कसरत करने से पहले आप सेब, अंगूर, पपीता आदि कोई भी फल खा सकते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, मिनरल्स एवं कार्बोहाइड्रेट होता है। इन्हें खाने से शरीर में शर्करा ग्लूकोज में बदल जाती है। जिससे इंस्टेट एनर्जी मिलती है।

6/10

जिम करने से पहले आप ओट्स भी खा सकते हैं। इसमें काफी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है। ये ब्लड सर्कुलेशन और डाइजेशन को बेहतर रखता है। इसे खाने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं।

7/10

एक्सरसाइज करने से एक घंटे पहले आप दो व तीन उबले अंडे भी खा सकते हैं। कोशिश करें कि आप अंडे का सफेद वाला हिस्सा खाएं। क्योंकि इसमें फैट बहुत कम होता है। जबकि पीले वाले हिस्से में फैट ज्यादा होता है। इसमें प्रोटीन काफी मात्रा में होता है। इसलिए इसे खाने से बॉडी के मसल्स स्ट्रॉग होते हैं।

8/10

मल्टी ग्रेन ब्रेड यानि कई अनाज से बनी ब्रेड भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इसके अलावा आप किसी भी एक अनाज से बना ब्रेड भी खा सकते हैं। हालांकि मैदे वाली ब्रेड बिल्कुल न खाएं। इससे फायदे की जगह नुकसान होंगे। अनाज वाले ब्रेड खाने से शरीर को प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मिलता है।

9/10

आप दो मुट्ठी भीगे हुए चने व एक छोटी कटोरी भरकर स्प्राउट्स भी खा सकते हैं। इनमें काफी मात्रा में फाइबर होता है। इन्हें खाकर जिम करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही शरीर का विकास अच्छे से होता है।

10/10

आप एक्सरसाइज से पहले एक मुट्ठी ड्राई फू्रट्स भी खा सकते हैं। इनमें कई विटामिन्स एवं प्रोटीन होता है। इससे मसल्स अच्छे से विकसित होते हैं। साथ ही बॉडी की थकान भी दूर होती है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.