scriptसोमवार को शिव का ये मंत्र दिलाएगा मनोवांछित फल, ये 10 उपाय भी हैं बेहद कारगर | effective mantra and upay of somvar, it will make you prosperous | Patrika News

सोमवार को शिव का ये मंत्र दिलाएगा मनोवांछित फल, ये 10 उपाय भी हैं बेहद कारगर

Published: Jul 15, 2019 11:13:35 am

Submitted by:

Soma Roy

somvar upay : कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने पर चांदी का दान करना अच्छा होता है
सोमवार को शिव जी को खीर का भोग लगाने से खुशहाली आती है

somvar ke upay

सोमवार को शिव का ये मंत्र दिलाएगा मनोवांछित फल, ये 10 उपाय भी हैं बेहद कारगर

नई दिल्ली। भोलेनाथ ( bholenath ) को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को उनकी आराधना करना सबसे शुभ माना जाता है। क्योंकि ये दिन उनको समर्पित होता है। वैसे तो अमूमन लोग ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हैं। मगर आज के दिन शिव जी ( Lord Shiva ) के एक अन्य खास मंत्र के जाप और दूसरे उपाय करने से व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है। तो कौ-से हैं वो उपाय आइए जानते हैं।
1.शिव जी को प्रसन्न करने एवं मनोवांछित फल पाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र, ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ का जाप अत्यन्त लाभकारी होता है। इसे पढ़ने से भोलेनाथ आपकी रक्षा भी करेंगे।
दर्शन से पहले ही गायब न हो जाएं बाबा बर्फानी, श्रद्धालुओं की भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

2.अगर किसी की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर है, जिससे मन चंचल है तो आप सोमवार को चावल और चांदी का दान करें। इससे आपका मन स्थिर होगा।
3.जो लोग मानसिक चिंता के शिकार हैं उन्हें सोमवार के दिन सफेद कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

4.अगर आपको चन्द्रमा कष्ट दे रहा हो तो रात में दूध या पानी से भरा बर्तन सिरहाने रखकर सो जाएं। अब सोमवार की सुबह इसे पीपल के पेड़ की जड़ में डाल दें। इससे मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा।
5.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सोमवार के दिन भोलेनाथ को खीर का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।

lord shiva
6.अगर आपको नौकरी या व्यापार में दिक्कतें आ रही हैं या घर परिवार में अशांति का महौल रहता है तो सोमवार को रुद्राभिषेक करें। इससे सारे कष्ट दूर होंगे।
7.सोमवार के दिन किसी ब्राम्हण को सफेद कपड़े, मिठाई और दक्षिणा देने से व्यक्ति का भाग्य तेज होता है।

8.अगर आपकी किस्मत साथ नहीं दे रही है तो प्रत्येक सोमवार को शिव जी के पास देसी घी का दीपक जलाएं।
9.शिव जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें बेला या चमेली के पुष्प अर्पित करना अच्छा माना जाता है। इससे भोलेनाथ की आप पर कृपा होगी।

10.जिन लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है उन्हें सोमवार के दिन मोती रत्न धारण करनी चाहिए। इसे पहनने से पहले गंगाजल और दूध में डालकर शुद्ध कर लें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो