scriptनाग पंचमी पर राशि अनसुार करें नागों की पूजा, मिलेगा दोगुना फायदा | Patrika News
दस का दम

नाग पंचमी पर राशि अनसुार करें नागों की पूजा, मिलेगा दोगुना फायदा

11 Photos
6 years ago
1/11

इस साल नागपंचमी 15 अगस्त को पड़ रही है। ऐसा संयोग आज से करीब 38 साल पहले पड़ा था। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही कुंडली में मौजूद दोषों का निवारण होता है। नागपंचमी के दिन नागों के अलग—अलग स्वरूपों की पूजा करने से लाभ दोगुना हो जाता है।

2/11

अगर आपकी राशि मेष है तो इस नागपंचमी को आप रुद्राष्टाधायी का पाठ करें। इससे राहु से होने वाली परेशानियां दूर होंगी। साथ ही इस दिन आप अनंत नाग की पूजा करें। इससे कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

3/11

वृषभ राशि के जातकों को नाग पंचमी के दिन किसी बहते जल में तांबे की बनी कोई भी चीज प्रवाहित करनी चाहिए। ये प्रक्रिया नागपंचमी से आप करीब 40 दिनों तक करें। ऐसा करने से मानसिक परेशानी, तनाव एवं चिंता से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा इस दिन उन्हें कुलिक नाग की पूजा करनी चाहिए।

4/11

जैसे कि नागों के कई स्वरूप होते हैं और उसी के अनुसार वो फल देते हैं, इसलिए जिन लोगों की राशि मिथुन हैं उन्हें इस दिन किसी कुष्ठ रोगी व जरूरतमंद को मूली दान करनी चाहिए। नागपंचमी के दिन ऐसे जातकों को वासुकी नाग की पूजा करनी चाहिए। इससे घर में सुख—शांति में वृद्धि होगी।

5/11

कर्क राशि के जातकों को नागपंचमी के दिन शंखपाल नाग की पूजा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें इस दिन से प्रत्येक शनिवार को बहती नदी में शीशा या एक नारियल प्रवाहित करना होगा। ये प्रक्रिया आपको लगातार आठ शनिवार करनी होगी। इससे आपकी सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

6/11

जिन लोगों की राशि सिंह हैं उन्हें नागपंचमी के दिन एक लाल कपड़े में एक नारियल और 11 साबुत बादाम रखकर पोटली बना लेनी चाहिए। अब इसे किसी सूनसान जगह पर दबा देना चाहिए। साथ ही पद्म नाम नाग की पूजा करनी चाहिए। इससे भगवान शिव के साथ विष्णु जी भी प्रसन्न होते हैं और सुख—शांति की प्राप्ति होती है।

7/11

कन्या राशि के जातकों को नागपंचमी के दिन 10 ग्राम धनिया किसी गरीब को दान करना चाहिए। ये प्रक्रिया आप इस दिन से शुरू कर करीब 6 बुधवार करें। इससे बुध ग्रह से संबंधित दोष दूर होंगे। इस दिन आप महा पद्म नाग की पूजा करें। इससे घर में खुशहाली आएगी और हमेशा धन—धान्य बना रहेगा।

8/11

जिन लोगों की राशि तुला है उन्हें नागपंचमी की एक रात पहले अपने सिरहाने के पास थोड़े जौ रखकर सोना चाहिए। इसके बाद सुबह उठकर नागपंचमी के दिन उन जौ को पक्षियों को खिला दें। ऐसा करने से राहू और शनि से संबंधित दोष खत्म होते हैं। इस दिन तुला राशि वालों को तक्षक नाग की पूजा करनी चाहिए। इससे घर में हमेशा धन बना रहता है।

9/11

वृश्चिक राशि के लोगों को नागपंचमी के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस दिन कोई पीले पुष्प का पौधा लगाना चाहिए। इस दिन उन्हें कर्कोटक नाग का पूजन करना चाहिए। इससे जीवन में तरक्की होती है। वहीं धनु राशि के लोगों को नागपंचमी के दिन से 11 शनिवार को चीटियों को आटा खिलाना चाहिए और शंखचूर्ण नाग का पूजन करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली कठिनाइयां दूर होंगी।

10/11

मकर राशि के लोगों को नागपंचमी के दिन से प्रत्येक 11 शनिवार को काले तिल व जौ का दान करना चाहिए। साथ ही उन्हें घातक नाग की पूजा करनी चाहिए। इससे नजर दोष से बचाव होगा। वहीं कुंभ राशि वालों को विषधर नाग की पूजा करनी चाहिए एवं किसी बहती नदी में 100 ग्राम कोयला बहाना चाहिए। इससे घर में चल रही रुपए—पैसों और मानसिक समस्या सुलझ जाएगी।

11/11

मीन राशि के जातकों को नागपंचमी के दिन अपने दाहिने हाथ में अष्टधातु का कड़ा पहनना चाहिए। साथ ही शेषनाग का पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें समस्त सुखों की प्राप्ति होगी और जीवन में खुशहाली आएगी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.