scriptशुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के इस स्वरूप की पूजा, धन की होगी बरसात | effective totke of friday, it will make you rich and shine your luck | Patrika News

शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के इस स्वरूप की पूजा, धन की होगी बरसात

locationनई दिल्लीPublished: Jan 18, 2019 11:01:38 am

Submitted by:

Soma Roy

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।

shukrwar ke totke

शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के इस स्वरूप की पूजा, धन की होगी बरसात

नई दिल्ली। मां लक्ष्मी के पूजन के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिन निष्ठापूर्वक पूजन करने एवं व्रत रखने आदि से देवी प्रसन्न होती हैं। आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से किस्मत को भी चमकाया जा सकता है।
1.शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के बैठे हुए स्वरूप की पूजा करें। क्योंकि इसे देवी का स्थायी रूप माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी के गुलाबी फूल में बैठे हुए स्वरूप की पूजा करने से घर में समृद्धि आती है।
2.किस्मत को चमकाने के लिए मां लक्ष्मी के किसी भी सिद्ध मंत्र का स्फटिक की माला से जप करें। इससे भाग्य तेज होगा।

3.अगर आपकी कोई विशेष मनोकामना हो तो आप आज के दिन मां लक्ष्मी को गुलाबी कमल का पुष्प चढ़ाएं।
4.अगर आपको व्यापार में सफलता चाहिए तो दुकान या कारखाने में लक्ष्मी, गणेश और विष्णु भगवान की मूर्ति स्थापित करें। अगर ये अष्टधातु की हो तो ज्यादा लाभकारी होगा।

5.ग्रहस्थों को घर में मां लक्ष्मी जी के दाहिनी ओर विष्णु जी की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे घर में खुशहाली आती है।
6.देवी मां की आराधना करते समय भक्तों को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं। इससे भाग्य भी प्रभावशाली बनता है।

7.जो लोग अपना आकर्षण बढ़ाना चाहते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन घर से निकलते वक्त इत्र लगाकर निकलना चाहिए।
8.घर में सकरात्मकता लाने के लिए आज के दिन घर में कपूर का धुंआ दिखाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

9.अगर आप धन प्राप्त करना चाहते हैं तो देवी मां के चरणों में पांच छोटी इलायची रखकर देवी मां के मंत्र से उसे अभिमंत्रित कर लें। इसके बाद इसे एक लाल रंग के छोटे कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रख लें। इससे आपकी जेब हमेशा रुपयों से भरी रहेगी।
10.जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है उन्हें शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई चढ़ानी चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो