scriptपति-पत्नी में रहती है अनबन या धन की है किल्लत तो शुक्रवार को करें 10 में से कोई भी एक उपाय | effective upay of shukrawar it is good to become rich and prosperous | Patrika News

पति-पत्नी में रहती है अनबन या धन की है किल्लत तो शुक्रवार को करें 10 में से कोई भी एक उपाय

locationनई दिल्लीPublished: Jun 21, 2019 11:12:16 am

Submitted by:

Soma Roy

शुक्रवार के दिन माथे पर सफेद आंकड़े के फूलों का तिलक लगाने से मान-सम्मान मिलता है
शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की मूर्ति को हकीक पत्थर पर रखने से धन की वृद्धि होती है

shukrawar ke upay

पति-पत्नी में रहती है अनबन या धन की है किल्लत तो शुक्रवार को करें 10 में से कोई भी एक उपाय

नई दिल्ली। शुक्रवार के दिन देवी दुर्गा एवं मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। अगर उन्हें आज के दिन कुछ विशेष चीजें चढ़ाई जाएं या ज्योतिषीय उपाय अपनाए जाएं तो व्यक्ति की धन संबंधित दिक्कतें दूर हो सकती हैं। इससे पारिवारिक जीवन भी बेहतर बन सकता है। तो कौन-से हैं वो तरीके आइए जानते हैं।
1.अगर पति-पत्नी में बनती नहीं है तो शुक्रवार के दिन भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण कर तीन इलायची अपने शरीर से छुआकर किसी साफ जगह छुपाकर रख दें। ये काम तीन शुक्रवार लगातार करें। ऐसा करने से रिश्तों में मिठास घुलने लगेगी।
भगवान विष्णु की पूजा में करें ये 10 उपाय, नौकरी और पैसों की समस्या से मिलेगा छुटकारा

2.ज्योतिष शास्त्री रवि दुबे के अनुसार अगर पति से आपके संबंध बेहतर नहीं हैं तो शुक्रवार को इलायची का उपाय करें। इसके लिए शुक्रवार को देवी मां को पांच इलायची चढ़ाएं। अब उसे अपने माथे से लगाकर अपनी साड़ी या कपड़े के आंचल में बांधकर रख लें। इससे आपके रिश्ते में सुधार आने लगेगा।
3.जो लोग धन प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन देवी मां को पांच तुलसी के पत्ते चढ़ाने चाहिए। अब पूजन के बाद उन्हें एक लाल रुमाल में बांधकर अपने पास रख लेना चाहिए। इस दौरान मां लक्ष्मी का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से धन में वृद्धि होगी।
4.अगर आप तरक्की चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन देवी दुर्गा को पांच लौंग और पांच इलायची चढ़ाएं। अब उनका कोई भी सिद्ध मंत्र 108 बार पढ़ें। जब ये दोनों चढ़ाई गई चीजें अभिमंत्रित हो जाएं तब इसे अपने पास रख लें। ऐसा करने से आपका काम बन जाएगा।
5.अगर परिवार में हमेशा लड़ाई-झगड़े का महौल रहता है तो शुक्रवार के दिन घर में पांच कन्याओं को खीर खिलाएं। ऐसा करने से घर में खुशहाली आएगी।

maa laxmi
6.जो व्यक्ति धन की इच्छा रखते हैं उन्हें हकीक पत्थर के ऊपर लक्ष्मी जी की मूर्ति या तस्वीर रखनी चाहिए। इससे घर में आर्थिक उन्नति होती है।
7.जिनके पास धन नहीं टिकता है उन्हें शुक्रवार के दिन “ऊँ हीं हीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः ” मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे पैसों की बचत होगी।

8.जिनकी शादी नहीं हो रही है उन्हें आज के दिन लक्ष्मीनारायण मंदिर में जाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को कलिंगी चढ़ानी चाहिए। साथ ही शुद्ध घी से बने पांच लड्डुओं का भोग लगाएं। ऐसा 3 माह तक लगातार करें इससे जल्द ही आपका काम बन जाएगा।
9.जो व्यक्ति कर्ज से परेशान है उन्हें शुक्रवार के दिन श्रीकृष्ण की मूर्ति के सामने तीन मुट्ठी चावल एक पीले कपड़े में बांधकर रखने चाहिए। अब दूसरे दिन उन चावल की खीर बनाकर पूरे परिवार को खिलानी चाहिए, इससे समस्या दूर होगी।
10.जो लोग मान-सम्मान चाहते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन सफेद आंकड़े के फूल को गाय के दूध में पीसकर इसका तिलक लगाना चाहिए। इससे आपका आकर्षण बढ़ेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो