दस का दम

सोमवार के दिन लाल चंदन का ये उपाय दूर करेगा परेशानियां, होंगे ये 10 फायदे

Somvar ke upay : सोमवार को किए गए ज्योतिषीय उपाय बदल सकते हैं तकदीर
सोमवार के दिन देसी घी का दीपक जलाना होता है शुभ

Aug 25, 2019 / 05:35 pm

Soma Roy

नई दिल्ली। सोमवार का दिन भोलेनाथ का होता है। इस दिन भगवान शंकर की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली मुसीबतें खत्म होती हैं। इससे व्यक्ति के लिए तरक्की के नए रास्ते भी खुलते हैं। अगर आज के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो दोगुना लाभ मिल सकता है।
1.पंडित रवि दुबे के अनुसार सोमवार के दिन शिव को लाल चंदन लगाएं या श्रृंगार करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

2.सोमवार को शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
3.शिव पूजन के दौरान साबुत अक्षत, फूल और नैवेद्य अर्पित करना भी शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है।

4.नौकरी की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए सोमवार को शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें। इससे आजीविका से संबंधित सभी समस्याओं का अंत होगा।
5.सोमवार के दिन किसी तालाब पर जाकर मछलियों की आटे की गोलियां खिलाने से कर्ज या परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

6.जिनकी शादी में दिक्कतें आ रही हैं उन्हें सोमवार के दिन केसर युक्त दूध अर्पण करना चाहिए।
7.सोमवार के दिन 21 बिल्व पत्रों पर ओम नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पण करें। इससे आपके सभी काम बन जाएंगे।

8.धन प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर एक मुट्ठी कच्चे चावल चढ़ाएं। इस दौरान भोलेनाथ का ध्यान करें।
9.संकटों से बचने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

10.परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए शिवलिंग के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

Home / Dus Ka Dum / सोमवार के दिन लाल चंदन का ये उपाय दूर करेगा परेशानियां, होंगे ये 10 फायदे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.