scriptफादर्स डे : पापा की इन परियों पर पूरे देश को है गर्व, पिता से भी बढ़कर हासिल की कामयाबी | Patrika News
दस का दम

फादर्स डे : पापा की इन परियों पर पूरे देश को है गर्व, पिता से भी बढ़कर हासिल की कामयाबी

11 Photos
6 years ago
1/11

हर पिता का ख्वाब होता है कि उसकी नन्हीं परी बड़ी होकर खूब नाम और शोहरत कमाए। वो कामयाबी की इतनी बुलंदियां हासिल करे कि उन पर पूरे देश को फर्क हो। आज फादर्स डे के मौके पर हम आपको कुछ ऐसी ही लाडलियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने पिता से भी ज्यादा सफलता हासिल की है।

2/11

बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड मूवीज में अपने जलवे बिखेरने वाली ग्लैमरस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पापा की लाडली हैं। आज भले ही उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा प्रियंका के साथ है। पिगी चॉप्स और उनके पिता स्वर्गीय अशोक चोपड़ा के बीच बॉडिंग बहुत अच्छी थी। तभी पीसी ने अपने पिता का नाम अपने हाथ पर टैटू के तौर पर हमेशा के लिए बनवा रखा है।

3/11

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की सफलता पर आज पूरे देश को गर्व है। मगर उनको इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता प्रकाश पादुकोण का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने अपनी बेटी को मुश्किल हालातों से लड़ना सिखाया है। तभी तो जब दीपू डिप्रेशन में आ गई थीं तब उनके पापा ने ही उन्हें हौसला दिया था। बता दें कि दीपिका के पिता एक मशहूर बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं। वो पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने आॅल इंग्लैंड चैम्पियनशिप जीती थी। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

4/11

पापा की सबसे लाडली और चुलबुली बेटी आलिया भट्ट की क्यूटनेस की पूरी दुनिया दीवानी है। उनकी एक्टिंग से लेकर डांसिंग तक हर चीज में एक अलग नशा है। तभी तो आज वो बॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम बन गई हैं। अपने पिता के साथ आलिया की ट्यूनिंग इतनी जबरदस्त है कि उन्हें किसी और की जरूरत नहीं पड़ती है।

5/11

फिल्म जगत के अलावा राजनीति के क्षेत्र में भी एक बेटी ने अपने पिता का खूब नाम रौशन किया। जिनका नाम इंदिरा गांधी है। उन्होंने अपने पिता के नक्शे कदमों पर चलकर राजनीति में एक मुकाम हासिल किया था। वो देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री काफी लंबे समय तक राज किया।

6/11

मशहूर सितारवादक पंडित रवि शंकर को कौन नहीं जानता। उनकी अंगुलियों में मौजूद जादुगरी का हर कोई दीवाना है। उन्होंने अपनी ये कला अपनी बेटी में ट्रांसफर किया। तभी अनुष्का शंकर की भी आज खूब फैन फॉलोइंग है। अनुष्का ने अपने पिता के साथ मिलकर कई डूएट परफार्मेंस भी दी है।

7/11

मशहूर सांइटिस्ट एवं खोजकर्ता विक्रम साराभाई के विज्ञान क्षेत्र में दिए गए अपार योगदान को लोग आज भी याद करते हैं। उनके इसी लगन और मेहनत के चलते उन्हें पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण दोनों से सम्मानित किया गया है। अपने पिता की ही तरह उनकी बेटी मल्लिका साराभाई ने भी खूब नाम कमाया है। उनके योगदान के लिए भी उन्हें पद्म भूषण ने सम्मानित किया जा चुका है। हालांकि मल्लिका ने अपना करियर सांइस के क्षेत्र में नहीं बल्कि क्लासिकल डांस में बनाया है।

8/11

बॉलीवुड की एक और मशहूर बाप—बेटी की जोड़ी है, जिनका नाम शत्रुघन सिन्हा और सोनाक्षी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी अपने पापा के सिद्धांतो को फॉलों करने वालों में से है। तभी वो भी अपने पिता की तरह सीधा एवं सटीक बात करने में यकीन करती हैं। पिता—पुत्री में इतना प्यार है कि दोनों अक्सर अवार्ड फंग्शन्स एवं प्राइवेट प्रोग्राम्स में साथ नजर आते हैं।

9/11

अपने फैशन स्टायल से लोगों को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड आइकॉन सोनम कपूर भी अपने पापा अनिल कपूर की चहेती हैं। पापा अनिल ने अपनी बेटी का करियर डेवलप करने में बहुत मदद की है। सोनम ने भी अपने डैड के बताए रूल्स को बखूबी फॉलो किया है। हालांकि आज वो खुद का एक इमेज क्रिएट कर चुकी हैं।

10/11

बीते जमाने के मशहूर एक्टर कबीर बेदी को भी अपनी बेटी पूजा पर बहुत नाज है। पूजा ने भी अपने पिता की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया। उन्होंने सफलता के लिए अपने पिता की बातों को गंभीरता से फॉलो किया। अब पूजा छोटे पर्दे यानि टीवी की ओर अपना रुख कर चुकी हैं।

11/11

बॉलीवुड के डांस आइकॉन जितेंद्र का फादर्स डे पर जिक्र न हो ऐसा नहीं हो सकता है, क्योंकि उनकी बेटी एकता कपूर ने कामयाबी में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। एकता भले ही अपने पिता की तरह मेन लीड रोल नहीं प्ले करतीं, लेकिन उन्होंने डायरेक्शन के क्षेत्र में खूब सफलता हासिल की है। उन्हें टीवी जगत की क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने कई हिट सीरियल्स दिए हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.