scriptये है बॉलीवुड के टॉप 10 आॅनस्क्रीन फादर्स जिन्हें मिला दर्शकों का भरपूर प्यार | Patrika News
दस का दम

ये है बॉलीवुड के टॉप 10 आॅनस्क्रीन फादर्स जिन्हें मिला दर्शकों का भरपूर प्यार

10 Photos
6 years ago
1/10

बॉलीवुड का नाम आते ही हमारे जहन में मां का किरदार सामने आ जाता है, लेकिन कुछ दशक पहले से अब इस लिस्ट में पिताओं का भी नाम शामिल हो गया है। फिल्मों के बदलते स्वरूप में पिताओं के किरदारों में भी काफी बदलाव हुए है। इन्होंने हमे कभी हंसाया तो कभी रुलाया है। आज हम आपको आॅनस्क्रीन के कुछ ऐसे ही पॉपुलर डैड्स के बारे में बताएंगे।

2/10

बॉलीवुड के आॅन स्क्रीन फादर्स में सबसे पहला नाम अमरीश पुरी का आता है। फिल्म दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे में निभाए गए उनके किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। वो भले ही दुनिया में नहीं रहे हैं, लेकिन उनकी अदायगी आज भी अमर है। खासतौर पर मूवी में बोला गया डायलॉग जा सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी अभी तक लोगों की जुबां पर कायम है।

3/10

इसके अलावा मूवीज के बाबूजी आलोकनाथ का भी नाम बेस्ट आॅफ स्क्रीन डैड में शामिल है। उन्होंने हम आपके हैं कौन, विवाह, मैने प्यार किया आदि फिल्मों में काम किया है। उनके गंभीर और सादगीभरे अंदाज को दर्शको ने खूब पसंद किया है।

4/10

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी रुपहले पर्दे पर एक सफल पिता के रूप में नजर आए हैं। उन्होंने कहो ना प्यार है, कुछ कुछ होता है, वेक अप सिड आदि मूवीज में बाप का किरदार निभाया है। हर पिच्चर में उनकी भूमिका अलग तरह की होती है। उन्होंने कुछ मूवीज में जहां कूल डैड का रोल प्ले किया है तो वहीं कुछ में संजीदगीभरा। उनके इसी मिश्रण को दर्शको ने खूब सराहा है।

5/10

नए दौर के सिनेमा की बात करें तो पीकू फिल्म में अमिताभ बच्चन की ओर से निभाए गए पिता के किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इसमें उन्होंने भास्कर बैनर्जी का रोल प्ले किया था। इस मूवी में वे कॉस्टिपेशन से परेशान होते हैं। बिग बी के इस अलग अवतार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

6/10

पिछले साल रिलीज हुई दंगल मूवी में आमिर खान ने भी पिता का किरदार निभाया था। इसमें वो नेशनल रेसलर गीता फोगाट के फादर की भूमिका में थे। फिल्म में उन्होंने एक रौबदार और अनुशासन प्रिय पिता को दर्शाया था। उनके इस सख्त रवैये के चलते मूवी में उन्हें हानिकारक बापू का भी खिताब दिया गया। मगर आमिर का ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया था।

7/10

एक्टर कमल हासन की ओर से चाची 420 मूवी में पिता की भूमिका निभायी थी। इसमें दिखाया गया कि वे पत्नी से अलग होने के बावजूद अपनी बच्ची का ध्यान रखने के लिए औरत बनकर पहुंच गए थे। उन्होंने एक साथ कई काम करके पिता की वास्तविक छवि को दर्शाने की कोशिश की थी।

8/10

नसरुद्दीन शाह ने फिल्म मासूम में पिता का रोल अदा किया था। इसमें वो एकल परिवार के मुखिया के तौर पर दिखते हैं। वो अपनी बीवी और बच्चे के साथ खुश रहते हैं। ये पिच्चर बीते जमाने की एक पॉपुलर मूवी रही है। इसमें पिता के प्रोग्रेसिव सोच को दर्शाया गया था।

9/10

कुछ कुछ होता है फिल्म में शाहरुख खान ने भी एक पिता की भूमिका निभायी थी। इसमें वो अंजली नाम की बच्ची के पिता थे। इसमें दर्शाया गया कि कैसे एक पिता ने बिना मां की बच्ची का पालन—पोषण किया है। पिच्चर में शाहरुख की छोटी बच्ची से अंडर स्टैंडिंग और काजोल के साथ ट्यूनिंग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

10/10

जो जीता वहीं सिकंदर पिच्चर में कुलभूषण खरबंदा की ओर से निभाए गए पिता के किरदार को भी बहुत सराहा गया था। इसमें पिता के सिद्धांतो को दर्शाया गया है। इसमें दिखाया गया कि कैसे एक पिता अपने दोनों बच्चों को उनके सपने को साकार करने के लिए प्रेरित करता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.