scriptइन 10 तरह के लड़कों की दीवानी होती हैं लड़कियां, जानें क्या है इनमें खास | Patrika News
दस का दम

इन 10 तरह के लड़कों की दीवानी होती हैं लड़कियां, जानें क्या है इनमें खास

10 Photos
6 years ago
1/10

रिलेशनशिप में आने से पहले लड़कियां बहुत सोच समझकर लड़के का चुनाव करती हैं। वो नहीं चाहती हैं कि आगे जाकर उनके संबंध में किसी तरह का असर पड़े। वो अपने पार्टनर का चुनाव करते समय उनके लुक्स से लेकर उनका नेचर तक देखती हैं। वो लड़कों में कुछ खास बातें नोटिस करती हैं। तो कौन—सी हैं वो बातें जो उन्हें बनाती हैं लड़कों का दीवाना आइए जानते हैं।

2/10

आस्ट्रेलिया में हुए एक शोध के मुताबिक लड़कियां ऐसे लड़के को अपना हमसफर बनाना चाहती है जो देखने में लंबा, चौड़ा हो। ऐसी पर्सनाल्टी वाले लड़के उन्हें खूब भाते हैं। इससे लड़कियों को लगता है कि वो उनकी रक्षा कर सकता है।

3/10

जिन पुरुषों की आवाज थोड़ी भारी होती है ऐसे लड़के भी लड़कियों को खूब पसंद आते हैं। वो उनकी आवाज में खो जाती हैं। उन्हें लगता है कि लड़का समझदार है, जिससे उनका तालमेल बेहतर बनेगा।

4/10

लड़कियां ऐसे लड़कों की ओर भी बहुत जल्द आकर्षित होती हैं जो स्टाइलिश कार व बाइक चलाते हैं। लड़कों की इस आदत से लड़कियां उन्हें कूल और शौकीन समझती हैं। इससे उन्हें लगता है कि लड़का मॉडर्न है।

5/10

लड़कियों को दाढी रखने वाले लड़के भी काफी पसंद आते हैं। वो उन्हें रौबदार दिखते हैं। उनके इस अंदाज पर लड़कियां मर मिटती हैं। उन्हें लगता है कि ऐसे लड़कों की पर्सनाल्टी अच्छी होती है।

6/10

पार्टनर चुनते समय लड़कियां ऐसे लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं जो स्वाभिमानी हो। वो चाहती हैं कि लड़का उनकी केयर तो करें, लेकिन हमेशा उनकी हां में हां न मिलाएं। वो भी अपनी राय दें। जिससे रिश्ते में समझदारी आ सके।

7/10

लड़कियां उन लड़कों की भी दीवानी होती हैं जो दिखने में गंभीर हो, लेकिन वास्तव में वो बेहद सहज और चुलबुले हो। ऐसे लड़कों के साथ वो खुद को कंफर्टबेल फील करती हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा लड़का उनका ध्यान रखने के साथ अच्छा दोस्त भी बन पाएगा।

8/10

लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं जो ज्यादा तारीफ से भी हवा में नही उड़ते हैं। वे चापलूसी और हकीकत में फर्क करना जानते हो। उन्हें दूसरों के बजाय खुद पर भरोसा करना आना चाहिए।

9/10

लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं जो आत्मनिर्भर हो, न कि दूसरों के आश्रय पर जीने वाला। वर्किंग लड़कों को लड़कियां समझदार मानती हैं। उनके मुताबिक कामकाज करने वाले लड़कों की सोच ज्यादा वृहद होती है जिससे वो उसकी भावनाओं को भी अच्छे से समझ सकेगा।

10/10

लड़कियां उन लड़कों पर भी मरती हैं जो अपनी मेहनत से कामयाबी हासिल करते हैं। इससे उन्हें लगता है कि लड़के ने अच्छी और बुरी दोनों परिस्थितियों का सामना किया है। ऐसे में उसकी क्षमता ज्यादा विकसित हुई है। ऐसे लड़के से जुड़ने पर उनका रिश्ता हमेशा मजबूत रहेगा।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.