scriptबॉडी बिल्डिंग के शौकीन हैं तो किचन में रखी इन 5 चीजों से बना सकते हैं प्रोफेशनल प्रोटीन पाउडर, रिजल्ट मिलेगा जबरदस्त | Patrika News
दस का दम

बॉडी बिल्डिंग के शौकीन हैं तो किचन में रखी इन 5 चीजों से बना सकते हैं प्रोफेशनल प्रोटीन पाउडर, रिजल्ट मिलेगा जबरदस्त

10 Photos
6 years ago
1/10

बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वालों को अपनी बॉडी मेंनटेन रखने के लिए काफी रुपए खर्च करने पड़ते हैं। उन्हें तरह—तरह के हेल्थ सप्लीमेंट्स लेने पड़ते हैं। मसल्स बनाने के लिए मंहगे प्रोटीन पाउडर की जरूरत रहती है। मगर आप अब बिना मंहगे प्रोटीन पाउडर के भी जबरदस्त फिजीक बना सकते हैं। आज हम आपको घर के किचन में रखी कुछ मामूली चीजों से हेल्थ सप्लीमेंट तैयार करने का तरीका बताएंगे।

2/10

अच्छी बॉडी बनाने के लिए हमें व्हेय प्रोटीन की जरूरत होती है। ये प्रोटीन की सबसे शुद्धतम किस्म मानी जाती है। ये दूध, छाछ, कैसिइन और सोया से बना एक सूखा पाउडर होता है।

3/10

दही से पनीर बनाते वक्त बचे हुए पानी को ही व्हेय प्रोटीन बोला जाता है। बाजार में मिलने वाले फूड सप्लीमेंट में इसी पानी को सूखा कर अन्य पोषक चीजों के साथ मिलाकर बेचा जाता है।

4/10

मार्केट में उपलब्ध इन रेडीमेट प्रोटीन पाउडरों की कीमत करीब दो हजार से लेकर पचास हजार एवं इससे भी अधिक होती है। इनके इतने ज्यादा दाम के चलते सबका इसे खरीद पाना मुमकिन नहीं है।

5/10

बिना प्रोटीन पाउडर के मसल्स को विकसित करना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए आप बिना किसी टेंशन के इसे किफायती दामों में घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको महज पांच चीजों की जरूरत होगी। जिसमें काला चना, सोयाबीन्स, मूंगफली के दाने, कद्दू के बीज और खरबूजे के बीज शामिल है।

6/10

इसे बनाने के लिए आप एक किलो काला चना और मूंगफली लें। जबकि इसमें सोयाबीन्स और बीज आधा किलो डालें। सभी सामग्रियों को अच्छे से साफ करके पंद्रह मिनट के लिए धूप में रख दें। इसके बाद सभी चीजों को एक—एक कर महीन पीस लें। अब सभी सामग्रियों के चूर्ण को एक साथ मिला दें। इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें। फिर किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें।

7/10

इस प्रोटीन पाउडर को आपको रोजाना तीन से चार चम्मच लेना होगा। इसे आप दूध में मिलाकर पिएं। एक्सरसाइज करने के पहले व बाद में इसे पीने से ज्यादा फायदा होता है। घर पर बनें इस प्रोटीन पाउडर के चार चम्मच में करीब 28 ग्राम प्रोटीन होता है।

8/10

इस प्रोटीन पाउडर से आप बेहतर मसल्स बना सकते हैं। एक स्वस्थ और बेहतर बॉडी पाने के लिए व्यक्ति को रोजाना करीब 25 से 30 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

9/10

इस प्रोटीन पाउडर के अतिरिक्त आप दूध, पनीर, सोया आदि चीजों से प्राकृतिक तौर पर प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। आप चाहे तो बादाम और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं।

10/10

प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल बॉडी बनाते समय इसलिए किया जाता है क्योंकि उस वक्त मसल्स को विकसित करने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है जो कि दैनिक जीवन के खाने से पूरी नहीं होती है। जरूरी तत्वों को पूरा करने के लिए व्हेय प्रोटीन सबसे अच्छा विकल्प है। घर पर बनाए गए प्रोटीन पाउडर में मिनरल्स और डाइजेस्टिव एन्ज़ाइम्स मिले होते है इसलिए खाना आसानी से बच जाता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.