scriptगणेश चतुर्थी 2019 : राशिनुसार करें गजानन की पूजा, मिलेगा दोगुना लाभ | Ganesh Chaturthi 2019 : follow these upay according to your zodiac | Patrika News

गणेश चतुर्थी 2019 : राशिनुसार करें गजानन की पूजा, मिलेगा दोगुना लाभ

locationनई दिल्लीPublished: Aug 30, 2019 05:15:36 pm

Submitted by:

Soma Roy

Ganesh Chaturthi Upay : गणेश चतुर्थी पर राशिनुसार रंगों का करें चुनाव
पूजन के समय कुछ खास मंत्र पढ़ने से भी बनते हैं काम

ganpati.jpg
नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का पर्व खुशियां लेकर आता है। इस बार यह पर्व 2 सितंबर से शुरू हो रहा है। वैसे तो गणेश जी का पूजन शुभ मुहूर्त पर करना अच्छा होता है। मगर ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगर पूजन के समय राशिनुसार उपाय किए जाए तो दोगुना लाभ हो सकता है। तो कौन से हैं वो उपाय आइए जानते हैं।
1.पंडित वेदव्यास शुक्ला के अनुसार मेष राशि वालों को गणेश जी को बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए। इससे आापके जीवन में खुशहाली आएगी।

2.वृषभ राशि वालों को गणेश पूजा में मोदक चढ़ाना चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली परेशानियां खत्म होंगी।
3.मिथुन राशि वालों को गणेश पूजा के समय ‘ओम् वरद मूर्तये नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही लंबोदर को हरे वस्त्र पहनाने चाहिए। इससे आपकी तरक्की होगी।

4.कर्क राशि वालों को गणेश पूजा करते समय सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। वहीं गणपति जी को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
5.सिंह राशि वालों को गणेश चतुर्थी पर भगवान को लाल पुष्प अर्पित करने चाहिए। इसके अलावा लाल वस्त्र पहनाने चाहिए। इससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

ganesha.jpg
6.कन्या राशि वाले लोगो को गणेश जी को पान अर्पण करना चाहिए। इससे संकटों से बचाव होगा।
7.तुला राशि वालों को भगवान गणेश को सफेद पुष्प चढ़ाने चाहिए। इससे जीवन में शांति कायम रहेगी।

8.वृश्चिक जातकों को गणपति जी की आराधना करते समय ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपके सारे काम बन जाएंगे।
9.धनु राशि के लोगों को पूजन में पीले फूल, वस्त्र और अन्य पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे सकारात्मकता बढ़ेगी।

10.मकर राशि के जातकों को गणेश जी का ध्यान करते समय ओम व्रातपतये नमः मंत्र को पढ़ना चाहिए। साथ ही नीले पुष्प अर्पित करने चाहिए। इससे बुरी बलाओं से बचाव होगा।
11.कुंभ राशि वालों को गणेश जी को सूखे मेवे का भोग लगाना चाहिए। इससे भगवान की आप पर कृपा होगी।

12.मीन राशि के लोगों को ओम हेरम्बाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही पीले पुष्प अर्पित करने चाहिए। इससे गणेश जी प्रसन्न होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो