scriptइस घरेलू तेल से नहीं झडेंगे बाल, गंजेपन से भी मिलेगा छुटकारा | Patrika News
दस का दम

इस घरेलू तेल से नहीं झडेंगे बाल, गंजेपन से भी मिलेगा छुटकारा

4 Photos
6 years ago
1/4

आजकल बाल झड़ने, असमय सफेद होने और गंजेपन की समस्याएं आम हो गई हैं। लोग बालों की इस दिक्कत को दूर करने के लिए बाजार में मिलने वाले कई तरह के तेल, शैम्पू आदि का सहारा लेते हैं। तब भी उनके बाल गिरने की समस्या सही नही हो पाती है। आज हम आपको बालों के लिए एक एक घरेलू तेल के बारे में बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आप महज 15 दिनों में लंबे, घने और काले बाल पा सकते हैं।

2/4

आंवला और नारियल से बनाएं तेल तेल बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में पांच से दस चम्मच नारियल का तेल लेना होगा। इसमें तीन से चार आंवलों के टुकड़ों को काटकर डालें और इसे धीमी आंच पर पकाएं। जब आंवले के टुकड़े काले रंग के हो जाएं और तेल आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें। इसके बाद आंवले के टुकड़ों को निकालकर तेल छान लें। आप इसे एक सप्ताह तक भी स्टोर कर सकते है।

3/4

इस तरह करें बालों की मालिश नारियल और आंवले के इस तेल को सप्ताह में कम से कम तीन दिन जरूर लगाएं। फायदे के लिए तेल को सही तरीके से लगाएं। तेल को बालों की रूट में लगाएं। अब हल्के हाथों से अपने सिर की 10 से 15 मिनट तक मालिश करें। अब इसे करीब एक घंटे के लिए रहने दें। बाद में किसी हर्बल शैम्पू से धो लें। आप चाहे तो इस तेल को पूरी रात लगाकर ऐसे भी रहने दे सकती हैं।

4/4

1.आंवला और नारियल तेल बालों को मजबूत करने में बहुत मदद करता है। इससे बाल घने भी होते हैं। साथ ही बालों का झडना कम करता है। ये नए बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है। 2.सप्ताह में दो से तीन दिन इस तेल को लगाने से स्कैल्प में मौजूद रुसी खत्म होती है। इससे नए बाल उगते हैं। ये सिर के स्किन को नैरिश भी करता है। 3.इस तेल के प्रयोग से बालों का पतलापन दूर होता है। इससे बाल लंबे और घने होते हैं। ये बालों को दो मुंहा होने से भी बचाता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.