scriptबनते—बनते बिगड़ जा रहा है काम तो तुरंत अपनाएं ये 10 तरीके, किस्मत देने लगेगी साथ | Patrika News
दस का दम

बनते—बनते बिगड़ जा रहा है काम तो तुरंत अपनाएं ये 10 तरीके, किस्मत देने लगेगी साथ

10 Photos
6 years ago
1/10

हम अपने सपने को पूरा करने के लिए जी जान लगा देते हैं। इसके लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। फिर भी कई बार हमारी मेहनत रंग नहीं लाती है। हमारा काम बनते—बनते बिगड़ जाता है। इसकी वजह कुंडली एवं घर में मौजूद दोष हो सकता है। इन दोषों को दूर करने एवं सोयी हुई किस्मत को जगाने के लिए हम आपको 10 चमत्कारी तरीकों के बारे में बताएंगे।

2/10

दिन की शुरुआत अपने दोनों हाथो की हथेलियों को देख कर करें। आप ऐसा तीन बार करें और तीनों बार हाथ को देखने के बाद इसे अपने चेहरे पर फेरें। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। इससे किस्मत चमक जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार हमारे हाथो के अग्र भाग में देवी लक्ष्मी विराजमान होती हैं। बीच में देवी सरस्वती का वास होता है जबकि मूल में भगवान विष्णु विराजते हैं।

3/10

सुबह उठने के बाद घर की सफाई कर लें। कहते हैं गंदे घर में लक्ष्मी जी का वास नहीं होता है। शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय होने पर तुरंत घर को साफ करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इससे घर के सदस्यों की तरक्की होने लगती है।

4/10

किस्मत को चमकाने के लिए पूजा करना भी बहुत लाभदायक होता है। इसके लिए आप रोज सुबह स्नान करके एवं स्वच्छ वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी का पूजन करें। इस दौरान विष्णु सहस्त्रनाम तथा श्रीसूक्त का एक-एक पाठ करें। साथ ही लक्ष्मी जी को एक गुलाब या कमल का पुष्प चढाएं। इससे बिगड़ते हुए काम भी बनने लगेंगे।

5/10

भाग्य को चमकाने के लिए घर के अलावा पूजा स्थल को रोज जरूरी साफ करें। इससे देवी—देवता प्रसन्न होते हैं। सफाई करते समय ध्यान रखें कि शाम के समय यह काम न करें। ऐसा करने पर लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं। इससे आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

6/10

कार्य में सफलता पाने के लिए रोज़ाना कमल गट्टे की माला से लक्ष्मी जी का पूजन करें। इस दौरान उनका कोई मंत्र भी पढ़ें। शुक्रवार को इसके साथ मां लक्ष्मी को लाल फल एवं लाल पुष्प चढ़ाएं लाभ होगा।

7/10

गाय एवं चीटियों को खाना खिलाने से भी बंद हुए किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं। इसलिए रोज भोजन बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए निकालें एवं सुबह एवं शाम को स्नान के बाद चीटियों को आटा खिलाएं। नियमित रूप से ऐसा करने पर भाग्य आपका साथ देने लगेगा और आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी।

8/10

यदि आपके घर-दुकान, फैक्ट्री आदि में तरक्की नहीं हो रही है तो वहां उत्तर, पूर्व, ईशान दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से भी सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसके अलावा आप वहां कोई अन्य सुगंधित फूलों का पेड भी लगा सकते हैं।

9/10

लाख कोशिशों के बावजूद आपको यदि कार्य में सफलता नहीं मिल रही है तो आप घर से निकलते समय अपने साथ 5 लौंग अपने पर्स में रखकर ले जाएं। ऐसा करने से सभी बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे।

10/10

अगर आपके पास पैसा नहीं टिक रहा है, अनावश्यक खर्चें हो रहे हैं और किस्मत का साथ नहीं मिल रहा है तो आप घर की दहलीज के बहार कुछ काली मिर्च के दाने डाल दें और उस कार्य के लिए घर से बाहर निकलते समय उन काली मिर्च के दानों पर पैर रखते हुए जाएं। मगर ध्यान रखें कि ऐसा करने बाद उन्हें पीछे मुड़कर ना देखें।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.