scriptतुलसी के पौधे में रखें सिर्फ ये एक चीज, दूर हो जाएगा कुंडली में मौजूद काल सर्प दोष | Patrika News
दस का दम

तुलसी के पौधे में रखें सिर्फ ये एक चीज, दूर हो जाएगा कुंडली में मौजूद काल सर्प दोष

10 Photos
6 years ago
1/10

ज्यादातर भारतीय अपने घरों में तुलसी का पौधा रखते हैं। खासतौर पर हिंदू धर्म में इसे बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार तुलसी का पौधा घर में लगाने से शांति एवं समृद्धि आती है। मगर इसमें रखी गई एक खास चीज से काल सर्प के दोष से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

2/10

तुलसी के दर्शन करने से मन को शांति मिलती है। साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यदि घर में रोज तुलसी के पौधे में जल चढ़ाया जाए एवं दीपक जलाया जाए तो घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है।

3/10

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष है तो उसे डरने की जरूरत नहीं है। आप तुलसी के पौधे में चांदी के सर्प रखकर इसकी रोज पूजा से इस दोष से मुक्ति पा सकते हैं। इसके लिए आपको चांदी के सर्प बनवाने होंगे। याद रहे ये जोड़े में हो।

4/10

तुलसी के वृक्ष में चांदी के सर्प रखने के लिए चतुर्दशी का दिन सबसे अच्छा होता है। इस दिन सुबह स्नान के बाद तुलसी के वृक्ष में जल चढ़ाने से पहले सर्प के जोड़े को रख दें। अब करीब 40 दिनों तक नियमित रूप से इसकी पूजा करें। रोज धूप—दीप दिखाएं।

5/10

तय समय सीमा पूरी होने के बाद अर्थात 41वें दिन चांदी के इन सर्पों को किसी प्रवाहित नदी में बहा दें। ऐसा करने से काल सर्प दोष खत्म हो जाता है और व्यक्ति के जीवन में उन्नति होती है।

6/10

काल सर्प दोष से मुक्ति पाने का एक और तरीका है इसके तहत आपको एक गमले में तुलसी का पौधा लगाना होगा और उसके बगल में एक काले धतूरे का पेड़ लगाना होगा। अब रोज सुबह नहाने के बाद दोनों पौधों में थोड़ा कच्चा दूध डालें। ऐसा नियमित तौर पर करते रहने से एक साल व इसके अंदर दोष कट जाएगा।

7/10

यदि आप तुलसी के वृक्ष के नीचे एक छोटा—सा शिवलिंग रखकर उस पर एकमुखी रुद्राक्ष अर्पित करें तब भी काल सर्प दोष का असर खत्म हो जाता है। इसके लिए आपको रोज सुबह तुलसी के पौधे एवं शिवलिंग पर जल चढ़ाना होगा।

8/10

चूंकि तुलसी जी का विवाह भगवान विष्णु से हुआ है। जिन्हें शालीग्राम भी कहते हैं। इसलिए तुलसी के वृक्ष में शालीग्राम की मूर्ति या पत्थर रखने और उनकी नियमित पूजा करने से सारे दोष मिट जाते हैं। इससे घर में कलह भी शांत होता है।

9/10

यदि व्यापार में नुकसान हो रहा हो तो घर के आंगन में दक्षिण-पश्चिम दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। इसमें प्रत्येक शुक्रवार सुबह स्नान के बाद कच्चा दूध चढ़ाएं। साथ ही कोई मिष्ठान रख दें। यदि मिठाई सफेद रंग की हो तो ज्यादा अच्छा रहता है। अब इस मीठी वस्तु को किसी सुहागिन महिला को दे दें। ऐसा तीन—चार सप्ताह करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।

10/10

यदि नौकरी में बॉस से आपकी अनबन रहती है तब भी तुलसी का उपाय लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए आपको अपने आफिस में खाली जमीन या किसी गमले से मिट्टी लानी होगी। अब इसे अपने घर में रखकर सोमवार को इसमें तुलसी के सोलह बीज किसी सफेद पोटली में बांधकर उस मिट्टी में दबा दें। ऐसा करने से आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। साथ ही आपकी तरक्की भी होगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.