1.अगर कोई व्यक्ति राहु की महादशा से परेशान है तो उसे शनिवार के दिन सुबह स्नान के बाद 250 ग्राम कोयला बहती नदी में प्रभाहित करना चाहिए। ऐसा करने से राहु का प्रकोप कम हो जाएगा। जिससे उनके काम बनने लगेंगे।
2.अगर किसी की कुंडली में राहु खराब स्थिति में है तो उसके दोष को दूर करने के लिए एक पानी वाला नारियल नदी में बहाएं। ये प्रक्रिया आपको शनिवार को करनी होगी। ऐसा करने से राहु दोष कम होगा।
3.यदि राहु की महादशा के चलते लोगों के जीवन में मुसीबतें आ रही हो तो इससे बचने के लिए उन्हें नदी में जौ बहाना चाहिए। हालांकि ये काम करते समय जौ अच्छे तरीके से धुले हुए होने चाहिए।
4.राहु की दशा के चलते पैसों का भी काफी नुकसान होता है, इससे छुटकारा पाने के लिए किसी कुएं में थोड़ा दूध डाल दें। साथ ही रात को दूध न पिया करें। ऐसा करने से राहु का प्रकोप शांत हो जाएगा।
5.राहु की महादशा के चलते लोगों का स्वास्थ भी ठीक नहीं रहता है। इससे बचने के लिए अपने वजन के बराबर जौ किसी जमादार को दान कर दें, इससे लाभ होगा। इसके अलावा रात में अपने सिरहाने कुछ जौ रखकर सोने और अगले दिन उन्हें पक्षियों को खिलाने से दोष दूर हो जाएगा।
6.यदि किसी की कुंडली में राहु पंचम भाव में होता है तो उसे सन्तान और पत्नी सुख मिलने में बाधाएं आती हैं। साथ ही पैतृक सम्पत्ति को लेकर भी परेशानियां आती हैं। इन सबसे बचने के लिए मकान के प्रवेश द्वार पर चांदी के बने स्वास्तिक लगाएं।
7.राहु के चक्कर में लोगों पर झूठे आरोप भी लगते हैं इसलिए इनसे छुटकारा पाने के लिए अपने वजन के बराबर मात्रा में कोयला लेकर पानी में प्रवाहित करें। इससे मुकदमे में आपको जीत मिलेगी।
8.जिन लोगों की कुंडली में राहु 12वें भाव में रहता है ऐसे लोग हमेशा शक के दायरे में रहते हैं। इन पर आरोप लगते रहते हैं। इसलिए इन्हें कोयले को पानी में प्रवाहित करना चहिए।
9.राहु दोष से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को अपने पास चांदी का बना छल्ला या गोली रखनी चाहिए। ऐसा करने से उनका मन शांत रहेगा। 10.अगर राहु के कारण कारोबार में दिक्कतें चल रही है तो शनिवार के काला सूरमा जमीन में दबाएं। साथ ही माथे पर तेल व दूध-दही का तिलक लगाएं। ऐसा करन से अपाके बिगड़े काम भी संवरने लगेंगे।