scriptसांप के जहर को बेअसर कर देगी इस पत्ती के रस की दो बूंदे, ऐसे करें इस्तेमाल | giloy is beneficial for skin and other diseases, know how to use it | Patrika News

सांप के जहर को बेअसर कर देगी इस पत्ती के रस की दो बूंदे, ऐसे करें इस्तेमाल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 20, 2018 09:29:11 am

Submitted by:

Soma Roy

पुरानी खांसी से लेकर कान और आंख के दर्द को दूर करने में कारगर है गिलोय

giloy

सांप के जहर को बेअसर कर देगी इस पत्ती के रस की दो बूंदे, ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली। कई बार हमें जहरीले कीड़े व जीव-जंतु काट लेते है। जिससे शरीर में चकत्ते एवं दाने निकल आते हैं, लेकिन कई जीव इतने जहीरीले होते हैं जिससे जान तक जा सकती है। इसमें सांप का काटना भी शामिल है। आज हम आपको एक खास जड़ी-बूटी के बारे में बताएंगे, जिसके रस से जहर के असर को बेअसर किया जा सकता है।
1.अगर किसी को सांप ने काट लिया हो तो उसके जहर को पूरे शरीर में फैलने से रोकने के लिए गिलोय नामक जड़ी-

बूटी सबसे फायदेमंद है। इसे इस्तेमाल करने के लिए गिलोय की जड़ को पीसकर उसका रस व्यक्ति को पिला दें। इससे उल्टी होने पर सारा जहर निकल जाएगा।
2.गिलोय के तने का चूर्ण रोजाना दूध में मिलाकर पीने से गठिया रोग में राहत मिलती है। ये जोड़ों को मजबूत बनाने का भी काम करता है।

3.गिलोय का उपयोग पीलिया रोग में भी बहुत लाभकारी है। इसके पत्तियों को सुखाकर बनाए गए पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर खाने से लाभ मिलता है। आप चाहे तो इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।
4.ये पुरानी खांसी को जड़ से खत्म करने में कारगर है। इसके इस्तेमाल के लिए दो चम्मच गिलोय का रस हर रोज सुबह पिएं। ऐसा करने से समस्या दूर हो जाएगी।

5.गिलोय का उपयोग वायरल बुखार में भी असरदार है। इसके लिए आधे गिलास पानी में 3 इंच गिलोय का तना कुट कर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे किसी मिट्टी के बर्तन में रखकर रातभर के लिए छोड़ दें। अब सुबह इसे छान पी लें। ऐसा करीब तीन दिन लगातार करने से बुखार ठीक हो जाएगा।
6.गिलोय की पत्तियों को पीसकर इसकी दो बूंदें कान में डालने से दर्द दूर हो जाता है। साथ ही इससे सुनने की क्षमता भी बढ़ती है। ये उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिन्हें कम सुनाई देता हैं
7.अगर किसी को आंखों में जलन, खुजली, पानी आना, धुंधला दिखना व अन्य कोई दृष्टि दोष है तब भी गिलोय का उपयोग फायदेमंद रहता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए गिलोय के पत्ते के रस में थोड़ा शहद मिलाकर आंखों में आई ड्रॉप की तरह डालें।
8.अगर किसी को पाइल्स की बीमारी है तो गिलोय के एक चम्मच चूर्ण को छाछ में मिलाकर लेना अच्छा होता है। इससे दर्द और खून आना बंद हो जाता है।

9.गिलोय का उपयोग स्किन के लिए भी बहुत अच्छा है। इसके फलों को पीसकर चूर्ण बना लें। अब इसे शहद और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से मुंहासे, फोड़े-फुसियां और झाइयां ठीक हो जाती हैं। ये चेहरे में चमक भी लाता है।
10.अगर किसी के खून की कमी है व रक्त अशुद्ध है तो गिलोय को पानी में उबालकर क्वाथ (काढ़ा) बनाएं। इस क्वाथ को छानकर शहद और मिसरी मिलाकर सुबह-शाम पिएं, इससे खून साफ हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो