scriptऐसे लड़कों के आस-पास भी नहीं फटकती हैं लड़कियां, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप | girls avoid these types of male, they never choose them as her partner | Patrika News

ऐसे लड़कों के आस-पास भी नहीं फटकती हैं लड़कियां, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2018 03:05:17 pm

Submitted by:

Soma Roy

ज्यादा रोक-टोक करने और शक करने वाले लड़कों से दूर भागती हैं लड़कियां

girls avoid

ऐसे लड़कों के आस-पास भी नहीं फटकती हैं लड़कियां, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली। हर लड़की शादी को लेकर बहुत सीरियस होती है। वो कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहती हैं। तभी तो शादी के लिए लड़का चुनते समय भी बहुत ध्यान रखती हैं। वो ऐसे लड़कों को अपना पार्टनर बनाना बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं जो उन पर हुकुम चलाएं। इसके अलावा और कौन-सी ऐसी आदतें हैं जो लड़कों को उनकी लिस्ट से बाहर करती हैं आइए जानते हैं।
1.लड़कियां उन लड़कों को कभी अपना पार्टनर नहीं बनाना चाहती हैं जो उन्हें लेकर इंसिक्योर हो। उन्हें लगता है कि ऐसे लड़के शादी के बाद उन पर बंदिशें लगा सकते हैं। ऐसे में उनकी निजी स्वतंत्रता खत्म हो जाएगी।
2.लड़कियों को ऐसे लड़कें भी बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं, जो हमेशा अपनी तारीफ करते रहते हैं। ऐसे में गल्र्स को लगता है कि ऐसे लड़के उन पर ध्यान देने की बजाय हमेशा खुद पर फोकस करेंगे।
3.शादी के लिए लड़कियां उन लड़कों को भी कभी नहीं चूज करती हैं, जो अंतरमुखी स्वभाव के हो। उन्हें लगता है कि ऐसे व्यक्ति से शादी करने पर उन्हें ही खुद से चीजों को समझने के लिए मेहनत करनी होगी। लड़का खुल कर अपने दिल की बात नहीं कर पाएगा।
4.लड़कियां उन लड़कों को भी अपना जीवनसाथी बनाने से बचती हैं जो आत्म निर्भर न हो। उन्हें लगता है कि ऐसा लड़का शादी के बाद उसकी जिम्मेदारियां नहीं निभा पाएगा। उन्हें हर चीज के लिए लड़के के घरवालों के आगे हाथ फैलाना होगा।
5.शादी के लिए अपना हमसफर चुनते समय लड़कियां ऐसे लड़कों को कभी सिलेक्ट नहीं करती हैं, जो उनकी तुलना दूसरों से करता हो। ऐसे में लड़कियों को लगता है कि लड़का उनसे ज्यादा दूसरों में दिलस्पी लेगा।
6.लड़कियां ऐसे लड़कों को भी पसंद नहीं करती हैं जिनका कई अफेयर रह चुका है। ऐसे लड़कों पर लड़कियां भरोसा नहीं कर पाती है। उन्हें हमेशा अपने पार्टनर की ओर से धोखा मिलने की आशंका रहती है।
7.हमसफर चुनते समय लड़कियां उन लड़कों को भी अपनी लिस्ट में शामिल नहीं करती हैं, जो अपने माता—पिता के कहने पर चलता हो। उन्हें लगता है कि ऐसा लड़का शादी के बाद भी उनकी बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने पैरेंट्स के मुताबिक काम करेगा।
8.लड़कियां ऐसे लड़कों से भी बचती हैं जो हमेशा अपने काम में डूबे रहते हैं। ऐसे में लड़के अपनी बीवी को समय नहीं दे पाते हैं। हमेशा लड़की को ही समझौता करना पड़ता है।
9.लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं जो हमेशा झूठ बोलते हो। ऐसे लड़के हर बात लड़की से छुपा सकते है। गल्र्स को लगता है कि ऐसे लड़के वफादार नहीं होते हैं।
10.लड़कियां ऐसे लड़कों को भी पसंद नहीं करती हैं जो शक करने वाला हो। इससे लड़कियों की आजादी खत्म हो जाती है। ऐसे लड़के किसी दूसरे व्यक्ति से बात करने का भी गलत मतलब निकालते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो