हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लड़कियों के पास तो काफी आॅप्शन्स रहते हैं, लेकिन लड़कों की ग्रूमिंग के लिए कम विकल्प बचते हैं। मगर आज हम आपको पुरुषों के ग्रूमिंग टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसके तहत लड़के शेविंग के बाद कुछ घरेलू चीजें लगाकर अपनी त्वचा को ग्लोइंग बना सकते हैं।
दाढ़ी बनाने के बाद अक्सर पुरुषों की स्किन सख्त हो जाती है। इसे ठीक करने के लिए एक कॉटन बॉल की मदद से ठंडे दूध से चेहरे को रब करना चाहिए। ये सर्कुलर मोशन में करना चाहिए। ये प्रक्रिया करीब 5 से 7 मिनट तक करें। अब 5 मिनट के इसे ऐसे ही रहने दें। अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा नियमित तौर पर करने से स्किन मुलायम हो जाएगी।
मर्दों की त्वचा हार्ड होती है ऐसे में शेविंग के बाद चेहरे पर पपीते का फेस पैक लगाना चाहिए। इसे बनाने के लिए एक कटोरी पके हुए पपीते को गुलाब जल व दूध मिलाकर पीस लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखें। अब नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। चूंकि पपीते में पापेन नामक नामक एंजाइम होता है ये जलन और रफनेस को दूर करता है।
शेविंग के बाद कई लोगों को खुजली की समस्या होती है। इसे दूर करने के लिए एप्पल साइडर वेनिगर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण खुजली और जलन से राहत दिलाते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कॉटन बॉल को वेनिगर में डूबो लें। अब इससे पूरे चेहरे को हल्के से रब करें। इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। अब चेहरा धों लें। ऐसा करने से रेजर से कटने होने वाले इंफेक्शन का भी खतरा नहीं होता है।
शेविंग के बाद होने वाली जलन और खुजली की समस्या को दूर करने के लिए खीरा भी बेहतर विकल्प है। इसके लिए खीरे को गुलाब जल के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगा लें। इसे 15 मिनट तक रखें फिर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से स्किन मुलायम हो जाती है और फ्रेशनेस का एहसास होता है।
शेविंग के बाद कच्चे आलू का पेस्ट लगाना भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फॉस्फोरस, पौटेशियम और मिनरल्स होते हैं। इसे लगाने के लिए कच्चे आलू को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और आलू के स्लाइस से इसे हल्के से रगड़े। ऐसा करने से रैशेज और जलन में आराम मिलेगा। साथ ही रंगत में भी निखार आएगा।
चेहरे को रिफ्रेश करने के लिए टी बैग भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए गर्म पानी में टी बैग को डूबो लें। अब इसे ठंडा होने दें। चाय के ठंडे होने पर इसे रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं। अब इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें। इससे त्वचा के डेड स्किन निकल जाएंगे। साथ ही टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
शेविंग के बाद ड्राई त्वचा को ठीक करने के लिए एक नींबू व पपीते के टुकड़े पर शहद डालकर चेहरे पर रब करें। ऐसा करने से स्किन मुलायम हो जाएगी। साथ ही पिंपल्स से भी छुटकारा मिलता है।
शेविंग के बाद चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए एक कप पानी में आधा चम्मच हल्दी घोलकर कॉटन की सहायता से इसे फेस पर लगाएं। ऐसा 5 मिनट के लिए रहने दें फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से स्किन चमकदार बनेगी। साथ ही रंगत में निखार आएगा। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व घाव व कटने के निशान को भरने में मदद करता है।
शेविंग के बाद पूरे चेहरे पर ऐलोवेरा जेल का एक मोटा लेयर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक के लिए रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से त्वचा हाइड्रेटेड बनेगी और ताजगी का एहसास होगा।