scriptससुराल में कदम रखते ही रेखा की सास ने कर दी थी उनकी चप्पलों से पिटाई, जानें उनकी 10 दिलचस्प बातें | Happy Birthday Rekha:10 Things You Didn't Know About Rekha | Patrika News

ससुराल में कदम रखते ही रेखा की सास ने कर दी थी उनकी चप्पलों से पिटाई, जानें उनकी 10 दिलचस्प बातें

locationनई दिल्लीPublished: Oct 10, 2019 01:17:32 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

बॉलीवुड की मशहूर सदाबहार अदाकारा रेखा का आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं.

actress_rekha.jpg

,,

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का आज जन्मदिन है। वे अब 65 साल की हो गई हैं। 10 अक्टूबर, 1954 को मद्रास में पैदा हुईं रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है।फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम छोटा कर लिया था। रेखा ने महज 13 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू किया था।रेखा के बारे में कहा जाता है कि वो जो बनना चाहती थीं वह नहीं बन सकीं। आज रेखा के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी दस दिलचस्प बातें।
ये भी पढ़ें- पुलिस इंस्पेक्टर से कैसे बन गए बॉलीवुड के ‘जानी’, जानें राजकुमार की 10 दिलचस्प बातें जो बहुत कम लोगों को पता हैं

actress_rekha_birthday.jpg
1- लेखक यासिर उस्मान ने रेखा की जिंदगी पर एक किताब लिखी है, जिसका नाम है ‘रेखा : एन अनटोल्ड स्टोरी’। इस किताब में उन्होंने रेखा की जिंदगी के किस्से लिखे गए हैं।
2- विनोद मेहरा से शादी कर के रेखाा जब ससुराल गईं तो वहां सास ने उनका स्वागत करने के बजाय गालियां देना शुरू कर दी थीं। इतना ही नहीं, रेखा की सास उन्हें मारने चप्पल लेकर दौड़ा लिया था।
3- फिल्मों में आने से पहले रेखा एक नन बनना चाहती थी। इसके अलावा रेखा हमेशा से दुनिया घूमना चाहती थीं और वह एयरहोस्टेज भी बनना चाहती थी।

4- रेखा की अभिनय में कोई रूचि नहीं थी लेकिन बिगड़े आर्थिक हालातों के चलते उन्हें स्कूल छोड़कर एक्टिंग करनी पड़ी।
5- अपने बुरे दौर में रेखा ने गरीबी के चलते तेलुगु की बी और सी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था।

6- रेखा जब 14 साल की थीं। तब उन्हें एक पहली हिंदी फिल्म के हीरो विश्वजीत ने कैमरे के सामने किस कर लिया। रेखा को इस सीन के बारे में बताया तक नहीं गया था। वह आंख बंद किए रोती रहीं कट होने तक।
rekha_birth2.jpeg
7- रेखा की एक सगी बहन, पांच सौतेली बहनें और एक सौतेला भाई था। सौतेले भाई-बहनों की माएं अलग-अलग होने के बावजूद रेखा का उनके साथ रिश्ता काफी मजबूत था।

8- रेखा को डबिंग का बहुत शौक है। उन्होंने नीतू सिंह की आवाज में फिल्म याराना और स्मिता पाटिल की आवाज में फिल्म वारिस में डबिंग की है।
9- फिल्मों में अभिनय के अवाला रेखा को गाने का भी बहुत शौक है और उन्होंने संगीतकार आर डी बर्मन के कहने पर फिल्म खूबसूरत में दो गाने भी गाएं हैं।

10- रेखा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, गनीमत है कि मैं अभी तक प्रेग्नेंट नहीं हुई। वैसे शादी के पहले बच्चे करने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो