दस का दम

World Red Cross Day: बैंक कर्मचारी ने सैनिकों की जान बचाने को छोड़ी थी नौकरी, 10 बातों में जानिए ऐसे शुरू हुआ रेडक्रॉस

साल 1828 में जेनेवा में इंटरनेशनल रेडक्रॉस कमेटी की नींव रखी गई थी
हेनरी ड्यूनेन्ट को इस महान काम के लिए दिया गया था नोबेल पुरस्कार

May 08, 2019 / 02:16 pm

Soma Roy

इस बैंक कर्मचारी ने सैनिकों की जान बचाने को छोड़ दी थी अपनी नौकरी, ऐसे हुई थी रेडक्रॉस की शुरुआत

नई दिल्ली। आपदा और स्वास्थ कार्यों में विशेष योगदान देने वाली अंतरास्ट्रीय रेड क्रॉस कमेटी का आज गठन हुआ था। इस कमेटी को बनाने में एक बैंक कर्मचारी ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। उनके इसी महान काम को 8 मई के दिन पूरे विश्व में रेड क्रॉस डे के तौर पर मनाते हैं।
1.दुनिया के किसी भी कोने में कोई भी प्राकृतिक आपदा आने या कोई महामारी फैलने आदि पर रेड क्रॉस कमेटी मदद करती है। इस कमेटी की शुरुआत हेनरी डयूनेन्ट ने की थी। दरअसल वो जेनेवा के एक बैंक के कर्मचारी थे।
2.कई साल पहले इटली और ऑस्ट्रेलिया के बीच भयंकर युद्ध छिड़ा था। उस बीच कई सैनिकों ने अपनी जान गंवाई थी। तो वहीं कई जवान जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे। उन्हीं सैनिकों की जिंदगी बचाने की पहल हेनरी डयूनेन्ट ने की थी।
3.हेनरी को इसके लिए अपनी नौकरी तक छोड़नी पड़ी, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह किए बिना
फ्रांसीसी डालजीरिया में फार्म खरीदा और वहां घायल सैनिकों का इलाज शुरू करवाया।

4.उन्होंने आस्ट्रेलिया और इटली दोनों देशों के राजदूतों से संपर्क किया और उन्हें सैनिकों की जान बचाने को कहा। उनकी पहल को देखते हुए उन्होंने हामी भर दी। इसमें दूसरे देशों ने भी इसमें मदद की।
5.हेनरी के इस पहल के तहत सन 1828 में जेनेवा में सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस कमेटी का गठन किया गया।

6.रेडक्रॉस कमेटी घायलों की मदद कर सकेा, इसमें कोई बाधा न आए इसके लिए एक अचार संहिता बनाई गई। जिसमें घोषणा की गई कि युद्ध क्षेत्र में घायलों को उठाने के लिए जाने वाले रेडक्रॉस के वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
7.हेनरी के इस बेहतर कार्य के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गयाा। उन्होंने पूरी निष्ठा से रेड क्रॉस कमेटी को बनाया था। बाद में दूसरों के सहयोग से ये एक बड़ी संस्था बन गई।
8.चूंकि इसकी शुरुआत हेनरी ने की थी और उनका जन्म 8 मई को ही हुआ था, इसलिए आज के ही दिन पूरे विश्व में रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है।

9.वर्तमान समय में रेडक्रॉस सोसायटी से करीब 186 देश जुड़े हुए हैं। उन सभी ने इसकी एक शाखा अपने दश में खोाल रखी है।
10.इस संस्था की पहचान के लिए इसे एक लोगो दिया गया है। जिसमें एक सफेद पट्टी पर लाल रंग से क्रास का चिन्ह बनाया गया है। भारत में सन 190 में पार्लियामेंट एक्ट के तहत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का गठन किया गया।
11.रेडक्रॉस ही एक ऐसा पहला संगठन है जिसकी मदद से विश्व का पहला ब्लड बैंक खोला गया।
ये सबसे पहले अमेरिका में सन 1937 में खोला गया था। रेडक्रॉस की ओर से रक्तदान जागरुकता अभियान चलाया जाता है। जिससे थैलेसिमिया, कैंसर, एनीमिया आदि रोगों से लोगों की जान बचती है।

Home / Dus Ka Dum / World Red Cross Day: बैंक कर्मचारी ने सैनिकों की जान बचाने को छोड़ी थी नौकरी, 10 बातों में जानिए ऐसे शुरू हुआ रेडक्रॉस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.